फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ट्रंप के साथ तीसरी शिखर वार्ता को तैयार हुए किम जोंग, लेकिन रखी है एक शर्त

भाषा, प्योंगयांग  Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 13 Apr 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : File Photo

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीसरी शिखर वार्ता करने के लिए तैयार हो गए हैं। उनका कहना है कि अगर साल के अंत तक अमेरिका द्विपक्षीय रूप से स्वीकार होने वाले समझौते की पेशकश करता है, तो वह अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ तीसरी शिखर वार्ता करने को तैयार हैं। 



प्योंगयांग की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने शनिवार को बताया कि किम ने यह बात उत्तर कोरिया की संसद में एक सत्र के दौरान कही है। 


किम ने अपने भाषण में कहा कि फरवरी में ट्रंप के साथ शिखर वार्ता इसलिए विफल रही क्योंकि अमेरिका ने एकतरफा मांगें रखी थी लेकिन निजी तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ उनके संबंध अच्छे हैं। 


वहीं अमेरिका ने इस शिखर वार्ता के विफल रहने के पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि उत्तर कोरिया प्रतिबंधों से बड़ी राहत की मांग कर रहा था लेकिन उसके बदले सीमित निरस्त्रीकरण कदम उठाना चाहता था। 


शुक्रवार को केसीएनए ने बताया कि किम स्टेट अफेयर्स कमीशन के दोबारा अध्यक्ष चुने गए हैं। निर्णय लेने के मामले में यह देश की शीर्ष इकाई है। 

 

आपके लिए- अमेरिका चाहता है कि उत्तर कोरिया पूर्ण रूप से निरस्त्रीकरण करे, जिसके लिए उसने उत्तर कोरिया पर कई प्रतिबंध भी लगाए हुए हैं। इसी मुद्दे पर दोनों देशों के नेता किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच दो बार शिखर वार्ता हो चुकी हैं। लेकिन दोनों के बीच कोई बात नहीं बन पाई। उत्तर कोरिया कहता है कि अमेरिका उसपर लगाए प्रतिबंधों को कम नहीं कर रहा है, वहीं अमेरिका का कहना है कि उत्तर कोरिया सीमित निरस्त्रीकरण कदम उठाना चाहता है। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next