पाकिस्तान पीओके में नियंत्रण रेखा पर सिक्योरिटी और पुख्ता कर रहा है साथ ही बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों को भी वहां से हटाया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों की खबर के मुताबिक पाकिस्तान भारतीय सेना के द्वारा पीओके में हाल ही में अंजाम दी गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एहतियातन ये कदम उठा रहा है, ताकि भारतीय सेना फिर से सर्जिकल स्ट्राइक न कर सके।
सूत्रों की मानें तो भारत ने जिस तरह सीमा पर मुस्तैदी की है, और सीमा से सटे इलाकों से लोगों को दूसरी जगह ले जाने का काम किया, उससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और अपनी सुरक्षा की हर मुमकिन कोशिश में लगा है।
खुफिया एजेंसियों ने इस बात पर भी संभावना जताई है कि पाक की तरफ से आने वाले दिनों में जिहादियों और आतंकियों की घुसपैठ और तेज हो सकती है।
भारत में फिदायीन हमले करा सकता है पाक
नवाज शरीफ
- फोटो : File Photo
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक समर्थित आतंकवाद का कई विरोध जता चुके हैं, यहां तक की पाकिस्तान में आयोजित होने वाले सार्क सम्मेलन तक में कई देशों ने मना कर दिया था। पाकिस्तान को सम्मेलन रद्द तक करना पड़ा। भारत के पाक को अलग-थलग करने और आंतकी देश घोषित करने की कोशिशों को देखते हुए नवाज की हुकूमत तिलमिलाई हुई है। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लेने के लिए सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि फिदायीन आतंकी हमलों का सहारा ले सकता है।
सूत्रों के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से आतंकवादी दूसरे लॉन्च पैड्स में ठहरे हुए हैं । खबर यह भी है कि आतंकी अब ठिकानों की संख्या बढ़ाने और तबाह हुए लॉन्च पैड्स को फिर से सही करने में लगे हैं।
पाक दे रहा है सेना के साथ आतंकियों को ट्रेनिंग!
- फोटो : demo
सूत्रों की मानें तो सर्जिकल स्ट्राइक के बाद तकरीबन 100 आतंकियों ने अपने ठिकानों का रुख किया है और वे भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं।
खुफिया एजेंसियों ने एक चौकाने वाली जानकारी यह भी दी है कि पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के भी कैंप पीओके से हटाकर उन जगहों पर लगाए हैं जहां पाक सेना के कैंप लगे हैं, ताकि भारत के खिलाफ आतंकियों के प्रशिक्षण मिल सके।