फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना के लिए कश्मीर पैसा कमाने की मशीन है : सेरिंग

Fri, 07 Oct 2016 01:50 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
सेंगे सेरिंग - फोटो : twitter
विज्ञापन
गिलगित बालटिस्तान के एक प्रतिष्ठित कार्यकर्ता का कहना है कि कश्मीर पाकिस्तानी सेना के लिए पैसा कमाने की मशीन है, जो घाटी में यथास्थिति कायम रखना चाहती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो गिलगित में चोर हैं वे जम्मू-कश्मीर में दोस्त नहीं हो सकते हैं। 
विज्ञापन


गिलगित बालटिस्तान नेशनल कांग्रेस के निदेशक सेंगे सेरिंग ने आरोप लगाया कि भारतीय कश्मीर में विस्फोटकों और अन्य चीजों के साथ पाकिस्तान के गुर्गे हैं। बकौल सेरिंग, ‘जब भी पैसा खत्म होता है, आप ब्लैकमेल करने लगते हैं, आप रूस से वार्ता, चीन से वार्ता के साथ सामने आ जाते हैं। मैं अमेरिका से गुजारिश करता हूं कि वह दुष्चक्र से बाहर आए। पाकिस्तान किसी भी देश के लिए अच्छा नहीं है और इसने अमेरिका के लिए अच्छा नहीं किया है।’ 
विज्ञापन

पाकिस्तान कश्मीर के एक तिहाई हिस्से पर काबिज है

सेंगे सेरिंग - फोटो : twitter
उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान कश्मीर के एक तिहाई हिस्से पर काबिज है। कोई कब्जावर कश्मीर का दोस्त नहीं हो सकता। आपने गिलगित बालटिस्तान के संसाधनों का शोषण कर रहे हैं, वह भी किसी रॉयल्टी या मुआवजे दिए बिना। 

मैं आपको गिलगित बालटिस्तान में चार करता हूं। गिलगित बालटिस्तान का चोर जम्मू कश्मीर में दोस्त नहीं हो सकता। साथ ही सेरिंग ने पाकिस्तान को अपने गिरबां में झांकने को कहा। उन्होंने कहा आप कश्मीर की बात कर रहे हैं, आप बलूचिस्तान में क्या कर रहे हैं, जहां आपकी सेना और आईएसआई ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। दोनों ने तकरीबन 6000 बलोचों को मौत के घाट उतार दिया। सिंध से सूफी लाघरी ने आरोप लगाया कि जमात उद दावा का प्रमुख हाफिज सईद आईएसआई के संरक्षण में देश में खुलेआम घूम रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें