फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिंदुओं को जबरन कुबूल कराया जा रहा इस्लाम'

Tue, 21 Oct 2014 07:03 PM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर के मुद्दे पर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पाकिस्तान में विपक्ष के नेता इमरान खान ने भी स्वीकार किया है कि यहां हिंदुओं को जबरन इस्लाम कबूल कराया जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पाकिस्तान में सताए जाने के बाद मुल्क छोड़कर गए हिंदू अपने घर वापस आएंगे।

रविवार की रात संसद के बाहर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान में प्रताड़ित किए जाने के बाद अपना घर बार छोड़कर मुल्क से बाहर गए हिंदू भाई घर वापसी करेंगे।

उन्हें बहुत अफसोस है कि यहां हिंदुओं और कलश समुदाय के लोगों को जबरदस्ती इस्लाम कुबूल करने को मजबूर किया गया। यह इस्लाम के खिलाफ है।

इमरान खान ने कहा कि यदि पार्टी सत्ता में आई तो पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना की विचारधारा के मुताबिक अल्पसंख्यकों को सुरक्षा, न्याय और समानता का अधिकार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें