पाक- अफगान बॉर्डर की तरफ से रविवार सुबह कुर्रम एजेंसी की ओर चार मिसाइल दागी गईं। स्थानीय प्रशासन के प्रवक्ता के मुताबिक इस हमले के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया, हालांकि इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
पाकिस्तान के अखबर 'द डान' के मुताबिक एक मिसाइल शिंगक क्षेत्र की एक दुकान में दागी गई, वहीं दूसरी मिसाइल मस्जिद के नजदीक गिरी, इसके अलावा अन्य दो मिसाइल काचीन के कब्रिस्तान के पास गिरीं। प्रवक्ता ने दावा किया कि मिसाइल अफगानिस्तान के पख्तिया प्रांत की तरफ से दागी गईं।
कुर्रम बेहद संवेदनशील आदिवासी क्षेत्र है जो कि तीन तरफ से अफगान प्रांतों से घिरा हुआ है। इनमें से एक जगह तो ऐसी है जो कि सीमापार आतंकवादी हलचल के लिए मुख्य मार्गों में से एक है।