फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में ईसाई किशोर ने जलाई कुरान, हो सकती है मौत की सजा

Mon, 21 Aug 2017 03:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
पाकिस्तान
विज्ञापन
पाकिस्तान में एक क्रिश्चियन किशोर को कथित तौर पर कुरान जलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। यह वाकया पंजाब में हुआ। लोकल पुलिस के मुताबिक 18 साल के आसिफ मसीह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिेया गया। 12 अगस्त की रात को पुलिस को शिकायत मिली कि एक क्रिश्चियन लड़का मंदिर के बाहर पवित्र कुरान को जला रहा है। 
विज्ञापन


इस घटना को लोकल पुलिस अधिकारी परवेज इकबाल ने भी कन्फर्म किया।जोकि इस मामले की जांच कर रहे थे। इकबाल ने बताया कि जब उन्होंने उस शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, तो करीब 200 लोगों की भीड़ बाहर जमा हो गई और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगी। 

पढ़ें: पाक नागरिक इदरीश की रिहाई फंसी, 2013 में हुआ था गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि हम आरोपी को छिपाकर वजीराबाद पुलिस स्टेशन ले आए जहां उससे पूछताछ की गई और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। मैसीह को पाकिस्तनी पीनल कोड की धारा 295-B के तहत अारोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में धार्मिक ग्रंथ को नुकसान पहुंचाने या अपवित्र करने पर मौत की सजा का प्रावधान है। आसिफ को ट्रायल पर भेजा जायेगा और कोर्ट में मौत की संभावना का सामना करना पड़ेगा। पाकिस्तान में जून में ही धार्मिक ग्रंथ की निंदा करने पर एक शख्स को मौत की सजा सुनाई गई थी। 1990 से अब तक धार्मिक ग्रंथ की निंदा करने पर करीब 65 लोगों की हत्या की जा चुकी है।
विज्ञापन


पढ़ें: घाटी में आतंक के होते अंत से बौखलाया पाकिस्तान, रच रहा है कश्मीर में घुसपैठ कराने की साजिश  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें