फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में एक और हिंदू किशोरी का अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन

Fri, 19 Apr 2019 05:45 AM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान में एक और हिंदू किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पंजाब प्रांत के रहीम यार जिले में 17 साल की लड़की का एक दबंग मुस्लिम व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। इसके बाद अल्पसंख्यक समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए और इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। लड़की की सुरक्षित रिहाई के लिए हिंदू समुदाय के लोग गुरुवार को धरने पर बैठ गए और शहर की मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदू किशोरी के अपहरण की यह घटना पिछले महीने की है। लड़की के परिजनों ने इस सिलसिले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राजधानी लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में गुरुवार को अल्पसंख्यक समुदाय के लोग धरने पर बैठ गए। 

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, ताहिर ताम्री ने अपने पिता और भाई की मदद से पिछले महीने किशोरी का अपहरण किया। इसके बाद उसे कराची ले गए और उससे शादी कर उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया। अपहरणकर्ताओं ने लड़की से निकाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। बताते चलें कि पिछले महीने सिंध प्रांत में तीन हिंदू किशोरियों के अपहरण की घटनाएं सामने आई थीं।

पुलिस आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म

प्रदर्शन के दौरान लड़की के पिता ने धमकी दी कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह खुद को आग लगा लेगा। रहीम यार खान जिले में हिंदुओं के डेढ़ लाख हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि इंसाफ होगा जिसके बाद यह प्रदर्शन खत्म हुआ। पुलिस प्रमुख उमर फारूक सलामत ने कहा कि लड़की को लाने के लिए पुलिस की एक टीम कराची गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें