पाकिस्तानी सेना के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल)
- फोटो : एएनआई
भारतीय समयानुसार कितने बजे होगी ट्रंप-मुनीर बैठक?
अमेरिका के स्थानीय समयानुसार 18 जून की दोपहर करीब एक बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को व्हाइट हाउस में दोपहर के भोजन (लंच) के लिए आमंत्रित किया है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति और पाकिस्तानी मेहमान की यह बैठक व्हाइट हाउस के कैबिनेट रूम में होगी। भारतीय समयानुसार दोनों की बैठक आज रात करीब 8-9 बजे होगी।
ये भी पढ़ें- Diplomacy: 'PAK आर्मी चीफ मुनीर और ट्रंप की मुलाकात कूटनीतिक झटका', कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पूछा तीखा सवाल
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना में बड़ा बदलाव
पाकिस्तान को व्हाइट से मिले निमंत्रण को महत्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। हाल ही में सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को पाकिस्तान का 'फील्ड मार्शल' (पांच सितारा रैंक) बनाया गया। देश के लगभग आठ दशकों के इतिहास में 1959 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। मुनीर की पदोन्नति को भारतीय सेना के शौर्य के सामने घुटने टेकने के बाद पाकिस्तान के दिखावे, दहशतगर्दों के पनाहगाह की हताशा, बौखलाहट और देश की सियासत में सैन्य हस्तक्षेप का स्पष्ट सबूत माना गया।
ये भी पढ़ें- विश्व जनमत से हमारी मुलाकात: विदेश में भारतीय शिष्टमंडलों को मिली सफलता, समर्थन और सम्मान इसके प्रमाण
लंच से पहले मुनीर ने अमेरिका में भारत के खिलाफ जहर उगला
भारत से मिली शिकस्त के बाद मुनीर कितने तिलिमिलाए हुए हैं इसकी एक मिसाल ट्रंप के साथ लंच के एक दिन पहले दिखी। पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने वॉशिंगटन में पाकिस्तानी-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए भारत के खिलाफ फिर से जहर उगला। मुनीर ने क्षेत्रीय वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए भारत से 'सभ्य राष्ट्र की तरह' संवाद करने की अपील भी की।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता से इनकार किया। आतंकियों के जनाजे पर श्रद्धांजलि देने वाले सैन्य अधिकारियों के मुखिया ने भारत पर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
भारत ने पाकिस्तान के इन आरोपों को “दृढ़ता से खारिज” कर दिया है।
आलोचना के समय वीरता की नई कहानी गढ़ने का इतिहास
दरअसल, पाकिस्तान के इतिहास में जनरल अयूब खान के बाद भारत के साथ तनाव के बीच जनरल मुनीर को पदोन्नत करना एक रणनीतिक जरूरत से अधिक सावधानीपूर्वक तैयार किया गया जनसंपर्क अभियान है। यह पाकिस्तानी पैटर्न के अनुरूप है, जब आलोचना का समय आता है, तो वीरता की नई कहानी गढ़ी जाती है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की फिर किरकिरी: क्या अमेरिका ने आसिम मुनीर को सैन्य परेड में आमंत्रित किया? व्हाइट हाउस ने किया साफ
पाकिस्तानी सेना प्रमुख के खिलाफ देश की जनता में आक्रोश!
बीते दिनों आई मुनीर के अमेरिका दौरे से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के सेना प्रमुख के खिलाफ वाशिंगटन में दर्जनों पाकिस्तानी-अमेरिकी लोगों ने जनरल मुनीर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें पाकिस्तान का कातिल, भगोड़ा कहा। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की तरफ से सोशल मीडिया पर मुनीर के विरोध का वीडियो साझा किया गया। इसमें पाकिस्तान की जनता को कहते सुना गया, 'हमें सेना का शासन नहीं, लोकतंत्र चाहिए।' प्रदर्शनकारी तख्तियां व बैनर लेकर अमेरिका की सड़कों पर उतरे थे, जिन पर 'पाकिस्तान में मानवाधिकारों के हनन, लोकतंत्र के दमन और पत्रकारों पर अत्याचार' से जुड़े नारे लिखे गए थे। प्रदर्शनकारियों ने मुनीर को देश की राजनीतिक अस्थिरता, चुनावों में हस्तक्षेप और देश की सियासत में सेना के बढ़ते दखल का पुरजोर विरोध किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, हम अमेरिका की धरती से दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं कि पाकिस्तान के लोग सेना के अत्याचारों के खिलाफ हैं।
संबंधित वीडियो-