फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: दो दिनों की रिमांड पर पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री; तोशाखाना मामले में जवाबदेही अदालत से लगा झटका

Thu, 14 Dec 2023 10:19 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दो दिनों की रिमांड पर भेजा गया है। तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में देश की जवाबदेही अदालत के आदेश पर भ्रष्टाचार मामलों की निगरानी करने वाली संस्था इमरान को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में अहम आदेश पारित किया। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान देश के शीर्ष भ्रष्टाचार निरोधक निकाय (anti-graft watchdog) की रिमांड पर रहेंगे। दो दिनों की रिमांड के आदेश में जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मुहम्मद बशीर ने कहा, अदालत 71 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री की दो दिनों की शारीरिक रिमांड मंजूर करती है।
विज्ञापन


बता दें कि तोशाखाना (राज्य भंडार) मामले में पूर्व पीएम इमरान पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। तोशाखाना में विदेशी नेताओं से मिले उपहार रखे जाते हैं। पाकिस्तानी शीर्ष नेताओं के विदेश दौरों पर मिले उपहारों से जुड़े भ्रष्टाचार के इस मामले में अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान को दोषी करार दिया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद की अदालत में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के उप अभियोजक जनरल सरदार मजहर अब्बासी ने इमरान खान के लिए सात दिनों की रिमांड की मांग की।

अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी
रिपोर्ट के मुताबिक, एनएबी टीम ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में गहन जांच की जरूरत बताते हुए आरोपियों की फिजिकल रिमांड मांगी है। बचाव पक्ष के वकील की आपत्तियों को खारिज करते हुए जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश ने NAB को दो दिन की भौतिक रिमांड दी। इस मामले में अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


रावलपिंडी जेल में कैद हैं इमरान खान
बता दें कि इमरान खान पाकिस्तान सरकार से जुड़े रहस्यों को लीक करने और देश के कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में जेल में बंद हैं। गोपनीय राजनयिक केबल (Cipher) मामले में इमरान बीते 26 सितंबर से रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में बंद हैं।

अप्रैल 2022 में पाकिस्तान की संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद इमरान खान की सरकार गिर गई थी। सत्ता से बाहर होने के बाद इमरान के खिलाफ 150 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। अगले साल पाकिस्तान में आम चुनाव की तैयारियां भी की जा रही हैं। इमरान के खेमे ने राजनीतिक प्रतिशोध जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें