तालिबान प्रवक्ता और अफगानिस्तान के कार्यवाहक उप सूचना मंत्री जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, पाक हमारा पड़ोसी है और अफगानिस्तान के बारे में पाकिस्तानी रुख के लिए हम उसके आभारी हैं। वैश्विक समर्थन के लिए तालिबान ने पाकिस्तान की प्रशंसा में कसीदे गढ़े।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तालिबान नीत सरकार की जुगलबंदी आखिरकार स्पष्ट हो गई है। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में इस्लामिक अमीरात सरकार का समर्थन करने के बाद तालिबान ने भी पाक की प्रशंसा में कसीदे गढ़े हैं।
विज्ञापन
वैश्विक समर्थन पर तालिबान ने की पाकिस्तान की तारीफ
तालिबान प्रवक्ता और अफगानिस्तान के कार्यवाहक उप सूचना मंत्री जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, पाक हमारा पड़ोसी है और अफगानिस्तान के बारे में पाकिस्तानी रुख के लिए हम उसके आभारी हैं।
मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान अब पेशावर और पाक के विभिन्न शहरों तक सड़क के जरिये जोड़ा जाएगा। एक अन्य सवाल के जवाब में मुजाहिद ने कहा, अफगान सीमा पर पाक झंडे का अपमान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
विज्ञापन
इस्लामाबाद-काबुल के लिए संचालित की जा सकेंगी उड़ानें
अफगानिस्तान के लिए अब पाकिस्तान से उड़ानें संचालित की जा सकेंगी। पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने कहा है कि पाक ने एक अफगान एयरलाइन को इस्लामाबाद से काबुल के लिए अपनी उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी है। सीएए ने अफगानिस्तान की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन (काम एयर) को उड़ानें संचालित करने की मंजूरी दी है। आगामी दिनों में दोनों देशों के बीच व्यावसायिक उड़ानें भी संचालित की जा सकती हैं।