फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: अपने घर में ही घिरा पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में चेक पोस्ट पर हमले में नौ सुरक्षाकर्मियों की मौत

Sat, 10 May 2025 03:19 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर

सार

अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले की शाकाई तहसील में शुक्रवार को डांडा चेक पोस्ट पर हमला हुआ। इसमें नौ सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई। जबकि पांच घायल हुए।
विज्ञापन
पाकिस्तान में नौ सुरक्षाकर्मियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत से बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान अपने ही घर में घिरने लगा है। उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में एक चेक पोस्ट पर हुए हमले में नौ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। जबकि पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। 
विज्ञापन


उर्दू भाषी एक अखबार के मुताबिक अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले की शाकाई तहसील में शुक्रवार को डांडा चेक पोस्ट पर हमला हुआ। इसमें नौ सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई। जबकि पांच घायल हुए। घायलों को  अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इस मामले में सेना की ओर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में भारत ने पांच खूंखार आतंकियों को मिट्टी में मिलाया; कंधार हाईजैक का वांछित ढेर
विज्ञापन


सरहद पर हालात तनावपूर्ण 
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। इसकी शुरुआत पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमले के बाद हुई। 6-7 मई की दरमियानी रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 24 मिसाइलें दाग कर आतंकियों के नौ ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसके अगले दिन यानी 8 मई को पाकिस्तान ने नापाक हरकत की। सरहद पर तेजी से हालात बदले। पाकिस्तान जंग पर आमादा हो गया। गुरुवार को दोपहर 2:34 बजे यह खुलासा हुआ कि पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारत के 15 शहरों में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। इसके बाद भारत ने लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने हाई स्पीड मिसाइल दागी, जवाब में भारत ने छह जगहों पर उसकी कमर तोड़ी

शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय ठिकानों की ओर करीब 500 ड्रोन दागे, जिन्हें लद्दाख के सियाचिन बेस कैंप से लेकर गुजरात के कच्छ इलाके तक 24 जगहों पर देखा गया। इनमें से करीब 50 ड्रोन को एयर डिफेंस गन ने नष्ट कर दिया, जबकि करीब 20 को सॉफ्ट किल के जरिए मार गिराया गया। इसके बाद शनिवार को जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को नष्ट कर दिया। इन्हीं जगहों से ट्यूब लॉन्च ड्रोन के जरिए भारत में घुसपैठ कर कोशिशें की जा रही थीं। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में कम से कम चार एयरबेसों को भारतीय हमलों का निशाना बनाया गया। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें