फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: नेवार्क शहर के मेयर रिहा, इमीग्रेशन डिटेंशन सेंटर में विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 01:32 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेवार्क
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य के शहर नेवार्क के मेयर रास बराका को रिहा कर दिया गया है। रास बराका को एक नए संघीय इमीग्रेशन सेंटर में विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, लेकिन कुछ घंटे हिरासत में रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। रास बराका पर इमीग्रेशन डिटेंशन सेंटर में तांका-झांकी करने और चेतावनी को अनसुना करने का भी आरोप लगा है। शुक्रवार शाम करीब 8 बजे हिरासत से छूटने के बाद रास बराका ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। 
विज्ञापन


डिटेंशन सेंटर पर रार
नेवार्क में डेलाने हाल फैसिलिटी का निर्माण किया जा रहा है, जहां अवैध अप्रवासियों को रखने की योजना है। नेवार्क मेयर पर आरोप है कि उन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज कर डिटेंशन सेंटर में जबरन घुसने की कोशिश की। मेयर ने रिहा किए जाने के बाद कहा कि उनका अप्रवासियों और समुदाय के सभी लोगों को पूरा समर्थन है। बराका ने कहा कि 'हम आपके साथ हैं, चाहे आप किसी भी मूल या राष्ट्रीयता के लोग हों, कोई भी भाषा बोलते हों, हम लोगों को बंटने नहीं देंगे।' बराका एक डेमोक्रेट नेता हैं, जो ट्रंप प्रशासन के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- South Korea: दक्षिण कोरिया की रूढ़िवादी पार्टी ने बदला राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, चुनाव से पहले बढ़ी उथल-पुथल
विज्ञापन
विज्ञापन


नेवार्क में बनाया जा रहा डिटेंशन सेंटर 1000 बेड की क्षमता का सेंटर है। बराका का कहना है कि इस डिटेंशन सेंटर को बनाने के लिए परमिट नहीं लिया गया। वहीं न्यू जर्सी की यूएस अटॉर्नी एलिना हब्बा ने कहा कि बराका ने डिटेंशन सेंटर में जबरन घुसने की कोशिश की, जबकि यह डिटेंशन सेंटर एक निजी जेल ऑपरेटर द्वारा संचालित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें