फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Pakistan Ceasefire: विदेशी मीडिया में छाई पाकिस्तान की सीजफायर तोड़ने की हिमाकत, जानें किसने क्या लिखा

Mon, 12 May 2025 05:29 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत पाकिस्तान के बीच 10 मई को शाम पांच बजे से संघर्ष विराम लागू हुआ था। इसके चार घंटे बाद ही भारत में पाकिस्तानी ड्रोन दिखने लगे। इसका भारतीय सेना ने जवाब दिया। इसे लेकर विदेशी मीडिया में संघर्ष विराम के उल्लंघन की खबरें छाई रहीं। आइए जानते हैं किसने क्या लिखा?
 
विज्ञापन
पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघर्ष विराम लागू होने के कुछ ही घंटों बाद इसे तोड़कर पाकिस्तान की ओर से भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में शनिवार देर रात तक की गई गोलाबारी की खबरों को इन अखबारों ने प्रमुखता से जगह दी है।
विज्ञापन


द वाशिंगटन पोस्ट : सीमा पर टकराव से भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम को झटका लगा है। कश्मीरी लोगों और अधिकारियों का कहना है कि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम के बावजूद, पाकिस्तानी और भारतीय सैनिकों के बीच रातभर सीमा पर लड़ाई हुई।

द न्यूयॉर्क पोस्ट : भारत-पाक ने की युद्ध विराम की घोषणा, झड़पें रहीं जारी। राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध विराम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसमें अमेरिका की मध्यस्थता थी, हालांकि केवल पाकिस्तान ने ही अमेरिकी भूमिका को स्वीकार किया।
विज्ञापन


ग्लोबल टाइम्स : पाक पीएम ने चीन, अमेरिका, सऊदी अरब को कहा- धन्यवाद। शनिवार देर रात अपने संबोधन में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने युद्ध विराम का स्वागत किया और शांति प्रयासों का समर्थन करने के लिए चीन, अमेरिका और सऊदी अरब जैसे देशों को धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें: India Pakistan Ceasefire: भारत के सामने कागजी साबित हुआ पाकिस्तान का वायु रक्षा तंत्र, फेल हो गए चीनी हथियार

द गार्जियन : नाजुक युद्धविराम के बीच ट्रंप ने कहा, भारत-पाक से बढ़ाएंगे व्यापार। वह कश्मीर के मुद्दे पर समाधान निकालने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा, मैं दोनों राष्ट्रों के साथ व्यापार में पर्याप्त वृद्धि करने जा रहा हूं।

अल जजीरा : संयुक्त राष्ट्र और दुनिया भर के देशों, जिनमें बांग्लादेश, कतर, तुर्की और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं, ने युद्ध विराम का स्वागत किया है, जिसकी मध्यस्थता 30 से अधिक देशों ने की थी।

सीएनएन : उल्लंघन के आरोपों के बावजूद भारत-पाक संघर्ष विराम जारी। शनिवार को संघर्ष विराम की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही कश्मीर के कई हिस्सों में विस्फोट हुए, लेकिन दोनों देशों ने समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

ये भी पढ़ें: 'सैन्य टकराव में एक लड़ाकू विमान हुआ क्षतिग्रस्त', भारत से शिकस्त के बाद पाकिस्तानी सेना का कबूलनामा
विज्ञापन


ले मोंडे : युद्ध विराम के बाद, 20 वर्षों में भारत-पाक के बीच भीषण संघर्ष से सबक अमेरिकियों के आग्रह पर, दोनों पक्ष शनिवार, 10 मई को संघर्ष समाप्त करने पर सहमत हो गए। हालांकि, कश्मीर में सीमा रेखा पर गोलीबारी और विस्फोट जारी रहे।

स्पूतनिक इंटरनेशनल : भारत का पाक पर युद्ध विराम तोड़ने का आरोप। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह संघर्ष विराम समझौता लागू होने के तुरंत बाद ही इसे तोड़ रहा है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, भारतीय सशस्त्र बल स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और उन्हें दृढ़ता से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें