नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने जानकारी दी है कि तिब्बत में रविवार आधी रात के बाद भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
तिब्बत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रविवार आधी रात के बाद भारतीय समयानुसार 2:41 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई। वहीं भूकंप का केंद्र तिब्बत क्षेत्र में स्थित था। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है। एनसीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि वे लगातार इलाके की भूगर्भीय हलचलों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें सतर्क हैं और स्थिति पर नजर रख रही हैं।
An earthquake with a magnitude of 5.7 on the Richter Scale hit Tibet at 02.41 am (IST) today: National Center for Seismology (NCS) pic.twitter.com/NiHQVlTWWi
जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
ये भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्तान तनाव: कर्ण सिंह बोले- सैन्य बलों को छूट देने का फैसला सही; ट्रंप के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल