फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Politics: लॉन्ग मार्च कब इस्लामाबाद पहुंचेगा? इसको लेकर इमरान की पार्टी ने बनाया रहस्य

Thu, 03 Nov 2022 04:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के गृह मंत्री राना सनाउल्लाह ने तो यहां तक कह दिया है कि इमरान खान को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें बलूचिस्तान के माछ स्थित जेल में रखा जाएगा। उन्होंने बुधवार को कहा कि खान को गिरफ्तार करने के बाद मैं उन्हें माछ जेल में रखूंगा, जहां पहले कई राजनेताओं को रखा जा चुका है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में सरकार और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच लुकाछिपी का खेल शुरू हो गया है। एक तरफ इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने अपने लॉन्ग मार्च के इस्लामाबाद पहुंचने के समय को लेकर रहस्य कायम करने की कोशिश की है, वहीं सरकार ने इमरान खान को गिरफ्तार करने का खुला इरादा जता दिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के गृह मंत्री राना सनाउल्लाह ने तो यहां तक कह दिया है कि इमरान खान को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें बलूचिस्तान के माछ स्थित जेल में रखा जाएगा। उन्होंने बुधवार को कहा कि खान को गिरफ्तार करने के बाद मैं उन्हें माछ जेल में रखूंगा, जहां पहले कई राजनेताओं को रखा जा चुका है। सनाउल्लाह ने कहा कि एक बार में मैंने इमरान खान पर हाथ डाल दिया, तो फिर मैं उन्हें छोड़ूंगा नहीं। गृह मंत्री ने अफसोस जताया कि बीते 25 मई को जब इमरान खान ने इस्लामाबाद में मार्च का आयोजन किया था, तब उन्हें गिरफ्तार करने से वे चूक गए। उन्होंने कहा कि अगर मैंने अफसरों की बात सुनी होती, तो इमरान खान को तभी गिरफ्तार कर लिया गया हो।

इसके पहले इमरान खान ने कहा था कि जब उनका अभी चल रहा लॉन्ग मार्च इस्लामाबाद पहुंचेगा, तो पुलिस और अर्धसैनिक बल भी इसमें शामिल हो जाएंगे। बुधवार को उन्होंने कहा कि उनका मार्च अब इस्लामाबाद पहुंचने के बाद खत्म नहीं होगा, बल्कि अगले चुनाव का तारीखों का एलान होने तक चलता रहेगा। अगर सरकार ने समय से पहले चुनाव का फैसला नहीं किया, तो लॉन्ग मार्च अगले दस महीनों तक जारी रहेगा, जब मौजूदा नेशनल असेंबली का कार्यकाल पूरा होगा। 
विज्ञापन


पीटीआई ने 28 अक्टूबर को लाहौर से लॉन्ग मार्च की शुरुआत की थी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक इसे चार नवंबर को इस्लामाबाद पहुंचना है, लेकिन बुधवार को पीटीआई के वरिष्ठ नेता फव्वाद चौधरी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी लॉन्ग मार्च के इस्लामाबाद पहुंचने की तारीख को बदलती रहेगी। ऐसा करते हुए वह सरकार को थका देगी। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद पहुंचने की एक तारीख का एलान करेंगे और उसके बाद उसे बदल देंगे।



इसके बाद पीटीआई के सेक्रेटरी असद उमर ने लॉन्ग मार्च का नया कार्यक्रम जारी किया। एक ट्विट में उन्होंने बताया कि मार्च अब 10 नवंबर को रावलपिंडी पहुंचेगा और उसके अगले दिन यानी 11 नवंबर को यह इस्लामाबाद पहुंचेगा। 

इन घोषणाओं के बाद अब मीडिया में भी लॉन्ग मार्च के रूट और कार्यक्रम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। अखबार द न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि मार्च शनिवार या रविवार को झेलम पहुंचेगा। इस बीच पाकिस्तान मुस्लिम लीग-क्यू ने रामतलाई चौक पर लॉन्ग मार्च के लिए स्वागत समारोह करने का एलान किया है। ये पार्टी पहले भी पीटीआई का सहयोगी दल रह चुकी है। पर्यवेक्षकों के मुताबिक लॉन्ग मार्च के दौरान जुटी भारी भीड़ के कारण पीएमएल-क्यू के अलावा भी अब कई संगठन इसे समर्थन दे रहे हैं।
 
इस बीच बुधवार को लॉन्ग मार्च के दौरान एक और सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक 19 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया। इसके पहले इस मार्च के दौरान हुई दुर्घटना में एक महिला पत्रकार की मृत्यु हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें