फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Religion Forum: इंडोनेशिया ने भारत को सौंपी आर-20 सम्मेलन की अध्यक्षता, अगले साल भारत में होगा

Thu, 03 Nov 2022 04:37 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाली

सार

आर-20 को आधिकारिक जी-20 में शामिल समूह के रूप में मान्यता दी गई है और बाली में आर-20 शिखर सम्मेलन इस वर्ष के जी20 सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम है।  
विज्ञापन
Indonesia hands over G20 Religion Forum presidency to India in Bali - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया ने गुरुवार को ग्रुप ऑफ 20 फोरम के धार्मिक समूह आर20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत को सौंपी, जिसकी मेजबानी नई दिल्ली 2023 में करेगी। हैंडओवर समारोह भारत सरकार और यहां के धार्मिक नेताओं के लिए आयोजित किया गया था जो 2023 में जी-20 रिलीजन फोरम की मेजबानी करेगा। आर-20 (R20) इंडोनेशिया के जी-20 अध्यक्षकता के तहत शुरू किए गए जी-20 कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का हिस्सा है। यह इस साल 2-3 नवंबर से इंडोनेशिया के बाली में वैश्विक नेताओं को जुटाने के लिए आयोजित किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि धर्म 21वीं सदी में समस्याओं के बजाय समाधान के एक खुले और गतिशील स्रोत के रूप में कार्य करे।

विज्ञापन


भारत और इंडोनेशिया के बीच दो सहस्राब्दियों से घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंध
भारत और इंडोनेशिया के बीच दो सहस्राब्दियों से घनिष्ठ सांस्कृतिक और वाणिज्यिक संबंध हैं। हिंदू, बौद्ध और बाद में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने भारत के तटों से इंडोनेशिया की यात्रा की थी। रामायण और महाभारत के महान महाकाव्यों की कहानियां इंडोनेशियाई लोक कला और नाटक के स्रोत हैं। साझा संस्कृति, औनिवेशिक इतिहास और स्वतंत्रता के बाद के राजनीतिक संप्रभुता के लक्ष्य, आर्थिक आत्मनिर्भरता और स्वतंत्र विदेश नीति का द्विपक्षीय संबंधों पर एकीकृत प्रभाव पड़ता है। जी-20 शिखर सम्मेलन (20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का समूह, इस वर्ष इंडोनेशिया की अध्यक्षता में हो रहा है) में आर-20 (धर्म मंच) नाम से एक आधिकारिक मुख्य कार्यक्रम शामिल है जो इस साल 2-3 नवंबर से बाली, इंडोनेशिया में पहली बार आयोजित हो रहा है।

आर-20 को आधिकारिक जी-20 में शामिल समूह के रूप में मान्यता दी गई है और बाली में आर-20 शिखर सम्मेलन इस वर्ष के जी20 सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो 2 नवंबर 2022 को इस साल केआर-20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करने वाले हैं। भारत 1 दिसंबर, 2022 से 30 नवंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें