फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दा: युद्ध के उन्माद में जल रहा पाक, एलओसी पहुंचे इमरान खान

Sat, 07 Sep 2019 11:59 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

  • इमरान खान ने किया एलओसी का दौरा।
  • सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कई अन्य नेता भी पहुंचे।
  • इस बीच इमरान खान ने कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस बताया।
विज्ञापन
इमरान खान ने किया एलओसी का दौरा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के जम्मू-कश्मीर का दर्जा वापस लिए जाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। आए दिन वहां के नेता युद्ध की धमकी देते रहते हैं। लेकिन डर के कारण पाकिस्तान की खुद की ही नींद उड़ गई है। यही कारण है कि अपनी सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के नेता एलओसी का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को इमरान खान ने भी एलओसी का दौरा किया है। 

विज्ञापन


स्थानीय अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एलओसी के दौरे पर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा, रक्षा मंत्री परवेज खटक और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी सहित कई अन्य नेता मौजूद थे। 

इस दौरे के बाद से कहा जा रहा है कि एक ओर जहां भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए इसरो के वैज्ञानिकों के साथ थे तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान अपने देश को युद्ध की आग में झोंकने के लिए सीमा पर तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने कश्मीर मामले को मुस्लिम समुदाय से जोड़ने की पूरी कोशिश की थी, जिसपर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने उसे कड़ी फटकार लगाई। इसपर यूएई के विदेश मंत्री शेख अबदुल्ला बिन जायद बिन सुल्तान अल नाहयान ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कश्मीर मसले का मुस्लिम समुदाय से कुछ लेना देना नहीं है।

ये भारत और पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय विवाद है। हालांकि पाकिस्तान इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र तक लेकर गया था लेकिन हर जगह उसे मुंह की खानी पड़ी थी।

इससे पहले पाकिस्तानी सेना के प्रमुख बाजवा ने कहा था कि पाकिस्तानी सेना का हर सिपाही कश्मीर के लिए आखिरी गोली तक लड़ेगा। वहीं शुक्रवार को प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस तक बता दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें