फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Plane Crash: पाकिस्तान विमान हादसे में 97 लोगों की मौत, दो लोग चमत्कारिक रूप से बचे

Sat, 23 May 2020 11:05 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान प्लेन क्रैश - फोटो : PTI
विज्ञापन

पाकिस्तान में शुक्रवार को विमान हादसे में 97 लोगों की मौत हो गई और दो यात्री चमत्कारिक रूप से बच गए। गौरतलब है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान शुक्रवार को यहां जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि विमान लाहौर से आ रहा था और कराची उतरने ही वाला था कि एक मिनट पहले मालिर में मॉडल कॉलोनी के निकट जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


डॉन न्यूज ने शनिवार को सिंध के स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि 97 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जबकि दो लोग बच गए हैं। खबर में बताया गया कि जीवित बचे दोनों लोगों की हालत स्थिर है और 19 मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय विमानन कंपनी के एयरबस ए320 में 91 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे। खबर के मुताबिक, पहले एक महिला की पहचान विमान में सवार यात्रियों में से जीवित बची शख्स के तौर पर की गई थी लेकिन बाद में वह उस इलाके की निवासी निकली जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। वह उन 11 लोगों में से एक है जो रिहायशी इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए हैं।

सिंध की स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया संयोजक मीरान युसूफ ने बताया कि घायलों में ज्यादातर महिलाएं हैं क्योंकि जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो वह शुक्रवार की नमाज का वक्त था। उन्होंने बताया कि घायल हुए सभी निवासियों की हालत स्थिर है।



सिंध की स्वास्थ्य मंत्री अजरा पेचुहो ने बताया कि हादसे में दो लोग बचे हैं जिनमें बैंक ऑफ पंजाब के अध्यक्ष जफर मसूद भी शामिल हैं और उन्होंने अपनी मां को फोन कर अपने कुशल होने की जानकारी दी।

ईधी कल्याण ट्रस्ट के फैजल ईधी ने बताया कि ऐसे 25-30 निवासियों को भी अस्पताल ले जाया गया है जिनके घरों को इस विमान हादसे में नुकसान पहुंचा है। उनमें से अधिकतर झुलस गए थे।

क्रैश लैंडिंग के दौरान विमान के पंख आवासीय कॉलोनी के घरों से टकराते गए और इसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ईधी ने कहा कि इस हादसे में कम से कम 25 मकानों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें