दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस के कहर से दुनियाभर में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील है। ब्राजील में कोरोना संक्रमण के कुल 3,30,890 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में ब्राजील ने रूस को पीछे छोड़ दिया है। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील अब कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। ब्राजील से ऊपर सिर्फ अमेरिका है, जहां संक्रमितों की 16 लाख 45 हजार से ज्यादा हो गई है।
ब्राजील में बीते 24 घंटे में 1,001 संकमित मरीजों की मौत हुई जिससे कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 21,000 हो गई। इस लातिन अमेरिकी देश में संक्रमण का प्रकोप बहुत अधिक है।
इस बीच यहां यह बहस चल रही है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में ढील दी जाए या फिर और सख्त पाबंदियां लगाई जाए।
रियो डी जेनेरियो के मेयर ने कहा कि वह चाहते हैं कि अगले कुछ दिनों में गैर जरूरी सामान की दुकानों को धीरे-धीरे खोला जाए।