फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: मुद्रास्फीति में लगातार वृद्धि, अर्थव्यवस्था तबाह; बेतहाशा कर्ज होने से जरूरी चीजों के दाम आसमान पर

Sun, 23 Jun 2024 07:05 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान न्यूज अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान में अर्थव्यवस्था लगातार जर्जर होती जा रही है और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) समेत कई देशों का कर्जदार होने के चलते देश महंगाई के जंजाल में फंसता जा रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, संवेदनशील मूल्य सूचकांक (एसपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति में लगातार चौथी साप्ताहिक वृद्धि दर्ज की गई है। इसका मुख्य कारण सब्जियों व खाद्य पदार्थों की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि है। वर्तमान खत्म हुए सप्ताह में, साल-दर-साल एसपीआई-आधारित मुद्रास्फीति 23.78% की तेजी से बढ़ी है और साप्ताहिक तुलना में 0.94% की वृद्धि देखी गई है। उधर, वित्त विधेयक 2024 में अप्रत्यक्ष करों की एक पूरी शृंखला का प्रस्ताव है, जिससे आगामी हफ्तों में मुद्रास्फीति और बढ़ने की आशंका है। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, 18% बिक्री कर से फार्मास्यूटिकल्स, किताबें, स्टेशनरी और पोल्ट्री उत्पादों के दाम भी आसमान छू जाएंगे। इतना ही नहीं टमाटर, प्याज और आलू जैसी जरूरी सब्जियों के दाम भी आसमान पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


प्रतिबंध के बावजूद इमरान खान की रिहाई को कई जगह प्रदर्शन
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सात दिनों के लिए रैलियों और धरने पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थकों ने जेल में बंद अपने नेता और संस्थापक इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर पूरे प्रांत में विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले अधिकारियों ने लाहौर और अन्य जिलों में पीटीआई नेताओं के घरों पर छापे मारे।

कुरान की बेअदबी पर युवक की हत्या को पाक मंत्री ने बताया गलत  
पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने कुरान की कथित बेअदबी के आरोप में भीड़ द्वारा व्यक्ति की हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सड़क पर भीड़ के न्याय को सही ठहराने के लिए धर्म को हथियार बनाया जा रहा है। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, इकबाल ने नेशनल असेंबली में बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि भीड़ द्वारा न्याय की इस घटना का कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें