फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शरीफ' की नई सेना: हिना समेत 37 मंत्रियों ने ली शपथ, बिलावल भुट्टो को नहीं मिली जगह

Tue, 19 Apr 2022 02:03 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार कुल 31 संघीय मंत्रियों और तीन राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। इसके अलावा शरीफ के तीन सलाहकारों को भी मंत्री का दर्जा दिया गया है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी द्वारा मंत्रियों को शपथ दिलाने से इनकार करने के बाद शपथ ग्रहण स्थगित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो और हीना रब्बानी - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के मंत्रिमंडल के 37 सदस्यों ने कई दिन के विलंब के बाद आखिरकार मंगलवार को पद की शपथ ली। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के शपथ दिलाने से इनकार करने के बाद सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजारानी ने उन्हें शपथ दिलवाई। मंत्रिमंडल के सदस्यों को सोमवार को शपथ ग्रहण करनी थी, लेकिन राष्ट्रपति अल्वी के उन्हें शपथ दिलाने से इनकार करने के बाद शपथ समारोह स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन


पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी का नाम नए मंत्रियों में शामिल नहीं है। ऐसी खबरें थीं कि वह देश के नए विदेश मंत्री होंगे। अभी 31 संघीय मंत्रियों और तीन राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। इसके अलावा तीन राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। इसके अलावा शरीफ के तीन सलाहकारों को भी मंत्री का दर्जा दिया गया है।

शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को 13 मंत्रालय मिले हैं और नौ मंत्रालय पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को दिए गए हैं। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) को चार मंत्रालय सौंपे गए और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) को दो मंत्रालय मिले।बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी), पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायदे (पीएमएल-क्यू) और जम्होरी वतन पार्टी (जेडब्ल्यूपी) सहित अन्य गठबंधन सहयोगियों को एक-एक मंत्रालय मिला है।
विज्ञापन


पीएमएल-एन से दो राज्य मंत्री और पीपीपी से एक राज्य मंत्री भी नियुक्त किए गए। पीपीपी के एक सदस्य और पीएमएल-एन के दो सदस्यों को प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

पीएमएल-एन की ओर से सांसद ख्वाजा आसिफ, अहसान इकबाल, राणा सनाउल्लाह, अयाज सादिक, राणा तनवीर, खुर्रम दस्तगीर, साद रफीक, मियां जावेद लतीफ, मियां रियाज पीरजादा, मुर्तजा जावेद अब्बासी, आजम नजीर, मरियम औरंगजेब और मिफ्ता इस्माइल को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

पीपीपी से खुर्शीद शाह, नवीद कमर, शेरी रहमान, अब्दुल कादिर पटेल, शाजिया मारी, मुर्तजा महमूद, साजिद हुसैन तोरी, एहसान-उर-रहमान और आबिद हुसैन भी मंत्रिमंडल में जगह बनाने में कामयाब रहे।

जेयूआई-एफ से असद महमूद, अब्दुल वासे, मुफ्ती अब्दुल शकूर, तलहा महमूद और एमक्यूएम-पी से सैयद अमीनुल हक और फैसल सब्ज़वारी भी मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।

मंत्रिमंडल में बीएपी के इसरार तारिन, जेडब्ल्यूपी के शाहजैन बुगती और पीएमएल-क्यू के तारिक बशीर चीमा भी शामिल हैं। पीएमएल-एन के आमिर मुक़म, पीपीपी के क़मर जमां कैरा और जहांगीर तारीन समूह के औन चौधरी को प्रधानमंत्री का सलाहकार बनाया गया है।
विज्ञापन


आयशा घोष पाशा, अब्दुल रहमान कांजो और हिना रब्बानी खार नए मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री हैं। इन मंत्रियों के मंत्रालयों की घोषणा अभी नहीं की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें