फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह देना, धन मुहैया कराना बंद करें पाकिस्तान: अमेरिका

Thu, 28 Feb 2019 11:56 AM IST
अजय सिंह भाषा,वाशिंगटन
विज्ञापन
donald trump - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह और उनका वित्त-पोषण बंद करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से की गई अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करें। अमेरिका का यह बयान तब आया जब बुधवार को भारत ने पुलवामा आतंकी हमले में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के शामिल होने के बारे में विशिष्ट विवरण संबंधी एक डोजियर पाकिस्तान को सौंपा है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन के कई ठिकाने पाकिस्तान में होने की भी पुष्टि की गई है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को पाकिस्तान स्थित जैश द्वारा किये गये आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया। विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि सीमा पार से जारी आतंकवाद, जैसे कि हाल ही में 14 फरवरी को भारत के सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ हमला, उस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। 

हम अपील करते हैं कि पाकिस्तान, आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह देना और धन मुहैया कराना बंद करने की, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से की गयी अपनी प्रतिबद्धता का पालन करे। गौरतलब है कि भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को डोजियर सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें