फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने बीच रास्ते में रोकी समझौता एक्सप्रेस, कई यात्री फंसे

Thu, 28 Feb 2019 11:56 AM IST
अजय सिंह भाषा, लाहौर
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बीच पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस रेल सेवा रोक दी है। यह सेवा इस संबंध में अगला नोटिस जारी किए जाने तक निलंबित रहेगी। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। यह ट्रेन लाहौर से सोमवार और बृहस्पतिवार को रवाना होती है।

विज्ञापन


डॉनन्यूज टीवी ने रेल प्राधिकारियों के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता एक्सप्रेस रेल सेवा को अगला नोटिस जारी होने तक रोक दिया गया है। सप्ताह में दो बार चलने वाली इस ट्रेन के जरिए लाहौर से 16 यात्रियों को रवाना होना था। कराची से इस ट्रेन का सफर शुरू हुआ लेकिन यह लाहौर रेलवे स्टेशन पर अटक गई ।

समझौता एक्सप्रेस में छह स्लीपर डिब्बे और एक एसी 3 टियर कोच है। इस रेल सेवा की शुरुआत शिमला समझौते के तहत 22 जुलाई 1976 को की गई थी। पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद भारत ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था। इस अभियान में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें