फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawaz Sharif Returns: 21 अक्तूबर को पाकिस्तान लौटेंगे पूर्व पीएम नवाज शरीफ, वतन वापसी के लिए बुक कराया टिकट

Tue, 03 Oct 2023 01:00 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

वह जनवरी 2024 में होने वाले संभावित चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए 21 अक्तूबर को पाकिस्तान लौटने के लिए उत्साहित हैं। वह एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट में EY243 बिजनेस क्लास का टिकट पहले ही बुकिंग कर चुके हैं ।
विज्ञापन
नवाज शरीफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की वतन वापसी की तारीख तय हो गई है। उन्होंने कथित तौर पर वापसी के लिए फ्लाइट टिकट बुक की है। एक मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया कि 21 अक्तूबर को ब्रिटेन से देश लौटने के बाद ब्रिटेन में उनका चार साल का "आत्म-निर्वासन" समाप्त हो जाएगा। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में रह रहे 73 वर्षीय नवाज ने कहा है कि वह जनवरी 2024 में होने वाले संभावित आम चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए 21 अक्तूबर को पाकिस्तान लौटने के लिए उत्साहित हैं।

सूत्रों के मुताबिक नवाज इस समय यूके में हैं और वह 21 अक्तूबर को ब्रिटेन अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे। उनका उसी दिन अबू धाबी से लाहौर के लिए उड़ान भरने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


एतिहाद एयरवेज में बुक की टिकट
सूत्रों ने बताया कि वह एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट में EY243  बिजनेस क्लास का टिकट पहले ही बुकिंग कर चुके हैं । उन्होंने आगे कहा कि एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट शाम 6:25 बजे लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगी। 

नवाज के साथ आने वालों में कथित तौर पर उनके स्टाफ के सदस्य, निजी सलाहकार, डॉ. अदनान और सीनेटर इरफान सिद्दीकी भी पाकिस्तान लौटेंगे। सूत्रों के मुताबिक, कई पीएमएल-एन नेताओं और पूर्व सांसदों ने भी अबू धाबी से लाहौर के लिए उसी फ्लाइट में सीटें बुक की हैं। उनके स्वागत के लिए विभिन्न क्षेत्रों से कई पीएमएल-एन सदस्यों के अबू धाबी हवाई-अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है।

प्रत्येक को मिलेगी होंडा 125
नवाज और उनकी बेटी मरियम नवाज की बड़ी तस्वीरों के साथ, पार्टी कार्यकर्ता ने ऐलान करते हुए कहा कि यह एक बड़ी घोषणा है। मुझे उम्मीद है कि मेरी टीम जीतेगी। आप सभी को सूचित किया जा रहा है कि जो कोई भी 21 अक्तूबर को नवाज शरीफ के स्वागत के लिए अधिक लोगों को लाएगा तो प्रत्येक को एक होंडा 125 मिलेगी। इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार ने दावा किया था कि पाकिस्तान लौटने पर पूर्व प्रधानमंत्री को जेल नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि उनके खिलाफ मामले फर्जी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें