फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधु जल संधि निलंबन: खतरे में पाकिस्तानी किसान, खरीफ सीजन में पानी 21% घटने की आशंका; चिनाब नदी पर भी असर

Mon, 05 May 2025 11:38 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का फैसला किया है। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान के किसानों पर खतरा मंडरा रहा है। सिंधु नदी प्रणाली प्राधिकरण (आईआरएसए) सलाहकार समिति ने मराला में चिनाब नदी के प्रवाह में अचानक कमी पर चिंता जताई है। साथ ही आशंका व्यक्त की है कि इसके परिणामस्वरूप खरीफ सीजन में पाकिस्तान में 21 फीसदी पानी की कमी हो सकती है। 
 
विज्ञापन
चिनाब नदी पर बनी बगलिहार जलविद्युत परियोजना का दृश्य - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। हमले के बाद, भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का फैसला किया है, जिससे पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है। सिंधु नदी प्रणाली प्राधिकरण (आईआरएसए) सलाहकार समिति ने सोमवार को मरला में चिनाब नदी के प्रवाह में अचानक कमी पर गहरी चिंता जताई। समिति ने आशंका जताई कि पानी का प्रवाह कम होने से खरीफ सीजन के शुरुआती दिनों में पाकिस्तान में 21% पानी की कमी हो सकती है।

विज्ञापन




आईआरएसए सलाहकार समिति की बैठक अध्यक्ष साहिबजादा मुहम्मद शब्बीर की अध्यक्षता में आईआरएसए मुख्यालय इस्लामाबाद में आयोजित की गई। यह बैठक मई से सितंबर 2025 तक खरीफ की शेष अवधइ के लिए प्रत्याशित जल उपलब्धता मानदंड को मंजूरी देने के लिए आयोजित की गई। सिंधु नदी प्रणाली प्राधिकरण सलाहकार समिति (आईएसी) ने 'शुरुआती खरीफ' (मई-10 जून) और देर खरीफ (11 जून-सितंबर) मौसम के शेष महीनों के लिए पानी की स्थिति की समीक्षा की। 

मराला में चिनाब नदी के प्रवाह में आई अचानक कमी से चिंता
सिंधु नदी प्रणाली प्राधिकरण (आईआरएसए) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस बात पर सर्वसम्मति से चिंता व्यक्त की गई कि भारत द्वारा कम आपूर्ति के कारण मराला में चिनाब नदी के प्रवाह में अचानक कमी के परिणामस्वरूप शुरुआती खरीफ मौसम में और अधिक कमी होगी। भारत से पानी की आपूर्ति कम होने के कारण पाकिस्तान को खरीफ मौसम के दौरान पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pahalgam Tension: 13 दिन से लगातार सीमा पर गोलीबारी कर रहा पाकिस्तान, भारत जबरदस्त पलटवार की कर रहा तैयारी

स्थिति की प्रतिदिन की जाएगी निगरानी
आईआरएसए ने विज्ञप्ति में आगे कहा कि आईएसी ने शेष प्रारंभिक खरीफ सीजन के लिए 21 प्रतिशत की कुल कमी की घोषणा की है, बशर्ते कि चिनाब नदी में आपूर्ति सामान्य बनी रहे। हालांकि, स्थिति की प्रतिदिन निगरानी की जाएगी। यदि चिनाब नदी में कमी जारी रहती है, तो फिर से कमी की समीक्षा की जाएगी। देर से खरीफ की कमी 7 प्रतिशत होने की उम्मीद है। 

स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी के फैसले का किया समर्थन
इससे पहले, बगलिहार और सलाल बांधों के गेट बंद होने के बाद जम्मू और कश्मीर के अखनूर में चिनाब नदी के जल स्तर में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। स्थानीय लोगों ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का समर्थन किया, जिसके बारे में उनका मानना है कि इसी वजह से जल स्तर में कमी आई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-Pakistan Tension: 'गलती न करें, सैन्य समाधान कोई हल नहीं', यूएन प्रमुख ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की

हम नहीं चाहते पाकिस्तान को एक बूंद भी पानी मिले: स्थानीय कल्याण
स्थानी कल्याण सिंह ने बताया कि पहले चिनाब नदी 25-30 फीट की ऊंचाई पर बहती थी, लेकिन अब इसमें मुश्किल से 1.5-2 फीट पानी बचा है। यह पीएम मोदी के सिंधु जल संधि को स्थगित करने के फैसले की वजह से है। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि पाकिस्तान को एक बूंद भी पानी दिया जाए। हम सभी भारतीय सेना और पीएम मोदी के साथ खड़े हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें