फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ने वाले अवैध प्रवासियों को मिलेंगे 1000 अमेरिकी डॉलर, ट्रंप प्रशासन का एलान

Mon, 05 May 2025 09:45 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

US: अमेरिकी प्रशासन ने एलान किया है कि वह स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ने वाले अवैध प्रवासियों को 1000 हजार डॉलर प्रदान करेंगी। इसके अलावा, यात्रा में मदद की जाएगी और गिरफ्तारी नहीं की जाएगी।  
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को कहा कि उनके देश में जो प्रवासी अवैध रूप से रह रहे हैं, अगर वे स्वेच्छा से अपने देश लौटते हैं, तो उन्हें 1,000 डॉलर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन

 
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने कहा कि वह न केवल यह रकम देगा बल्कि यात्रा का खर्च भी उठाएगा। इसके लिए प्रवासियों को 'सीपीबी होम एप' का इस्तेमाल कर सरकार को बताना होगा कि वे स्वदेश लौटना चाहते हैं। ऐसा करने वालों को गिरफ्तार या जबरन देश से निकालने की प्राथमिकता सूची से हटा दिया जाएगा।

गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने कहा, अगर आप यहां अवैध रूप से हैं, तो खुद ही देश छोड़ना सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है। डीएचएस अब ऐसे लोगों को यात्रा में मदद कर रहा है और भत्ता दे रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान में तनाव पर यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस बोले- सैन्य समाधान कोई हल नहीं
विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव के अभियान में डोनाल्ड ट्रंप ने मुख्य मुद्दा यह बनाया था कि वह अमेरिका से अवैध प्रवासियों को निकालेंगे। हालांकि यह प्रक्रिया बहुत खर्चीली और जटिल है। इसी वजह से ट्रंप प्रशासन ने स्वेच्छा से निर्वासन को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की है, साथ ही कांग्रेस से आव्रजन विभाग के लिए ज्यादा फंड की मांग भी की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें