फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान ने सरकार पर पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर पर्दा डालने का लगाया आरोप, जांच की मांग की

Sat, 11 Mar 2023 11:46 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

इमरान खान ने शनिवार को पंजाब की कार्यवाहक सरकार पर अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत पर पर्दा डालने का आरोप लगाया और उसकी हत्या की न्यायिक जांच की मांग की।
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के घर के बाद बुधवार को पुलिसकर्मियों और पीटीआई पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, कई दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए थे और एक कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। वहीं अब इमरान ने शनिवार को पंजाब की कार्यवाहक सरकार पर अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत पर पर्दा डालने का आरोप लगाया और उसकी हत्या की न्यायिक जांच की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई में बुधवार को कथित तौर पर पीटीआई कार्यकर्ता अली बिलाल की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक को इमरान खान के आवास के बाहर घायल हो गए थे। कार्यकर्ता चुनावी अभियान को लेकर रैली निकालने वाले थे। इस दौरान पुलिस ने 100 से अधिक पीटीआई कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया था। 

लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा इमरान खान के भाषणों पर लगे प्रतिबंध को हटाने के बाद अपने पहले टेलीविजन संबोधन में, पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने पंजाब पुलिस को बर्बर बताते हुए प्रांतीय अधिकारियों पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि वह विश्वास नहीं कर सकते कि उन्होंने पीटीआई कार्यकर्ता बिलाल के साथ क्या किया। मैं उनके निधन से आहत हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी ने कभी उनके बारे में बुरा नहीं बोला लेकिन हिरासत में जिस तरह से उन्हें प्रताड़ित किया गया वह शर्मनाक है। इमरान खान ने लाहौर उच्च न्यायालय से पीटीआई कार्यकर्ता की मौत की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग गठित करने का भी आग्रह किया। उनकी टिप्पणी पुलिस प्रमुख द्वारा कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के घंटों बाद आई है।

पंजाब के महानिरीक्षक डॉ उस्मान अनवर ने शनिवार को इमरान द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया। इमरान ने कहा था कि बिलाल की कथित हिरासत में हत्या के लिए प्रांतीय प्रशासन दोषी है, इस बात पर जोर देते हुए कि यह घटना विशुद्ध रूप से एक सड़क दुर्घटना का मामला थी, आगे कहा कि दुर्भाग्य से सार्वजनिक रूप से इसकी गलत व्याख्या की जा रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान खान ने कहा कि बिलाल के शरीर पर कम से कम 60 निशान थे, जो इस बात का संकेत है कि उसे प्रताड़ित किया गया था। बाद में अपने भाषण में, खान ने घोषणा की कि वह रविवार को लाहौर में एक चुनाव अभियान रैली का नेतृत्व करेंगे और अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से कथित रूप से पार्टी के खिलाफ पुलिस की बर्बरता का सामना करने का आग्रह किया।

भारतीय टीवी चैनल उड़ा रहे पाकिस्तान की खिल्ली
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख और पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, भारतीय टीवी चैनल पाकिस्तान का मजाक उड़ा रहे हैं और खुशी-खुशी बता रहे हैं कि देश कैसा है, विनाश की ओर बढ़ रहा है।

पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान जिले-ए-शाह के ईसाल-ए-सवाब के लिए एक सभा को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा नेताओं के पास पाकिस्तान और विदेशों में बड़ी संपत्ति है और उन्हें पाकिस्तान के लोगों की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कानून का राज नहीं है और देश जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, पाकिस्तान के बच्चों का कोई भविष्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें