पाकिस्तानी सेना के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि एक तेज गति से उड़ने वाली कोई चीज पाकिस्तान के मियां चन्नू इलाके में बुधवार को आई और क्रैश हो गई है। इसके कारण नागरिक प्रतिष्ठानों को कुछ नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) ने फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के पूरे उड़ान पथ की निगरानी की है। पीएएफ के अनुसार, यह फ्लाइंग ऑब्जेक्ट भारत के सिरसा (हरियाणा) के पास से उड़ान शुरू किया था और इसका अंतिम बिंदु पाकिस्तान के मियां चन्नू के पास था।
उन्होंने आगे कहा कि पीएएफ ने मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुसार यह एक प्रयोजीत सामरिक कार्रवाई की शुरुआत है। इस फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के उड़ान पथ ने भारतीय और पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्री उड़ानों के साथ-साथ जमीन पर मानव जीवन और संपत्ति दोनों को खतरे में डाल दिया।