फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान : बलूच इलाके में खाई में गिरी बस, 23 लोगों की मौत, आठ अन्य घायल

Thu, 04 Nov 2021 01:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद

सार

पुलिस के मुताबिक सुधनोती जिले में यह हादसा उस समय हुआ जब एक यात्री बस जिले के बलूच इलाके से पंजाब के रावलपिंडी की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बस तकनीकी खराबी की वजह से सड़क से 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : road accident
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बुधवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 23 लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुधनोती जिले में यह हादसा उस समय हुआ जब एक यात्री बस जिले के बलूच इलाके से पंजाब के रावलपिंडी की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बस तकनीकी खराबी की वजह से सड़क से 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कुल  23 लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तानी दैनिक डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक सड़क किनारे एक विक्रेता दुर्घटना की सूचना फोन के जरिये मस्जिद में दी। इसके बाद मस्जिद से लाउडस्पीकर पर एलान कर ग्रामीणों से राहत एवं बचाव के लिए दुर्घटनास्थल पर जाने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर एक पहाड़ी इलाका है, जहां खतरनाक सड़कें हैं। इस इलाके में खराब सड़कों और ड्राइवरों की लापरवाही से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें