फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में यूनिवर्सिटी के बाहर बम धमाका, एक पुलिसकर्मी की मौत, 17 घायल

Mon, 18 Oct 2021 06:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा

सार

बलूचिस्तान के सरकारी प्रवक्ता लियाकत शाहवनी ने कहा कि पुलिस का एक ट्रक यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर खड़ा था। ब्लास्ट उसी को निशाना बनाकर किया गया।
विज्ञापन
बलूचिस्तान यूनिवर्सिटी के बाहर हुआ जोरदार धमाका। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सोमवार को बम धमाके ने राजधानी क्वेटा को हिला दिया। यह ब्लास्ट बलूचिस्तान यूनिवर्सिटी के बाहर हुआ। बताया गया है कि घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हैं। फिलहाल अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Trending Videos

बलूचिस्तान के सरकारी प्रवक्ता लियाकत शाहवनी ने कहा कि पुलिस का एक ट्रक यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर खड़ा था। ब्लास्ट उसी को निशाना बनाकर किया गया। इसके लिए बम पास खड़ी एक मोटरसाइकिल पर लगाया गया। शाहवनी ने कहा कि इस घटना के जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन

क्वेटा के सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि घटना में 13 पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि पास खड़े चार लोगों को भी चोटें आई हैं। धमाके के बाद यूनिवर्सिटी में मौजूद स्टूडेंट्स को सुरक्षा घेरे में बाहर निकाला जा रहा है। गृह मंत्री मीर जियाउल्ला लांगोव ने कहा कि हमला छात्रों को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन कड़ी सुरक्षा देखने के बाद हमलावरों ने पुलिस घेरे को निशाना बना लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें