फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराची: मिनी ट्रक में रखे सिलिंडर में धमाका, 10 लोगों की मौत 

सार

  • कराची के मवाच गोठ इलाके में शनिवार देर रात मिनी ट्रक में रखे सिलिंडर में धमाका हुआ
  • ट्रक में में 20-25 लोग सवार थे, सभी यात्री किसी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे 
विज्ञापन
कराची में धमाका (प्रतीकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कराची में धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है। कराची के मवाच गोठ इलाके में शनिवार देर रात मिनी ट्रक में रखे सिलिंडर में धमाका हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


धमाके की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। धमाका एक मिनी ट्रक में रखे सिलिंडर में हुआ। 

पाकिस्तान के अखबार डॉन के अनुसार ट्रक में में 20-25 लोग सवार थे। सभी यात्री किसी शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। 

पुलिस अभी जांच कर रही है कि किन वजहों से सिलिंडर में धमाका हुआ। कराची के प्रशासक मुर्तजा वहाब ने घटना का विवरण मांग है और तेजी से मामले की जांच हो रही है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक मिनी बस से टक्कर लगने के बाद एक वैन में गैस सिलेंडर फट गया था। इस विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें