फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के सामने बेबस PAK!: दो दिन बाद भी नहीं ढूंढ पाया आत्मघाती हमले के मास्टरमाइंड, अब RAW पर मढ़े आरोप

Sun, 01 Oct 2023 08:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पाकिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने दावा किया कि आत्मघाती हमले में भारत की रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का हाथ था।
विज्ञापन
बलूचिस्तान में मस्जिद के पास विस्फोट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने शनिवार को भारत की खुफिया एजेंसी पर शुक्रवार को हुए दो आत्मघाती विस्फोटों में शामिल होने का आरोप लगाया है। दरअसल, बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में एक मस्जिद के पास विस्फोट उस समय हुआ था, जब पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए लोग एक रैली के लिए इकट्ठा हो रहे थे। इसके कुछ घंटे बाद, खैबर पख्तूनख्वा के हंगू में दोआबा पुलिस स्टेशन के पास एक मस्जिद के अंदर विस्फोट हुआ था। 

हमले में रॉ शामिल

बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पाकिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने दावा किया कि आत्मघाती हमले में भारत की रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का हाथ था। उन्होंने कहा, 'आत्मघाती हमले में रॉ शामिल है। मस्तुंग में हुए हमले में शामिल तत्वों के खिलाफ सेना, नागरिक और अन्य सभी संस्थान संयुक्त रूप से बदला लेंगे।’

डीएनए के लिए भेजा

पुलिस ने शनिवार को जांच शुरू करने के लिए एक रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें कहा गया कि उन्होंने बम के डीएनए को विश्लेषण के लिए भेजा है। वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक बयान के हवाले से कहा कि एक अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या और आतंकवाद के आरोपों के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना की जांच जारी

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, हालांकि, प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने शुक्रवार को हुए विस्फोट में अपनी संलिप्तता से इनकार कर दिया है।’ सीटीडी ने कहा कि घटना की जांच जारी है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस बीच, बलूचिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने हमले के मद्देनजर तीन दिन के शोक की घोषणा की है।

विज्ञापन


यह है मामला
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद के पास एक शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ। इसमें कम से कम 58 लोग मारे गए और 100 अन्य घायल हो गए। हालांकि, मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। विस्फोट उस वक्त हुआ, जब पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए लोग एक रैली के लिए इकट्ठा हुए थे। विस्फोट मस्तुंग जिले में हुआ।

वहीं, इस बीच खैबर पख्तूनख्वा के हंगू में दोआबा पुलिस स्टेशन के पास एक मस्जिद के अंदर विस्फोट हुआ था। इस दौरान कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। विस्फोट से मस्जिद की छत ढह गई। लगभग 30 से 40 लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें