फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान ने गौरी मिसाइल का किया सफल परीक्षण, सेना ने कही ये बात

Tue, 24 Oct 2023 03:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

गौरी मिसाइल का यह परीक्षण अमेरिका के उस कदम के बाद आया है, जिसमें अमेरिका ने चीन की तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान की गौरी मिसाइल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने मंगलवार को अपनी गौरी मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले ही पाकिस्तान ने अपनी एक अन्य बैलिस्टिक मिसाइल अबाबील का भी परीक्षण किया था। पाकिस्तानी सेना ने बयान में कहा कि इस लॉन्च का उद्देश्य सेना की स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड की तैयारी और संचालन को जांचने के लिए था।
विज्ञापन


राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी बधाई
गौरी मिसाइल की लॉन्चिंग पाकिस्तानी सेना की स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड के कमांडर, अन्य शीर्ष अधिकारियों और वैज्ञानिकों के सामने की गई। सफल परीक्षण के लिए कमांडर ने वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स को बधाई दी। गौरी मिसाइल का यह परीक्षण अमेरिका के उस कदम के बाद आया है, जिसमें अमेरिका ने चीन की तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन कंपनियों पर आरोप  है कि ये पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए उपकरणों की सप्लाई कर रहीं थी।  पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर और सेना के शीर्ष अधिकारियों ने सफल लॉन्च के लिए बधाई दी। 

बीती 18 अक्तूबर को पाकिस्तान ने अपनी अबाबील मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी थी। बता दें कि पाकिस्तान की बैलिस्टिक मिसाइल गौरी का रेंज 1300 किलोमीटर तक है और यह पारंपरिक के साथ ही परमाणु हथियार भी ले जाने में सक्षम है। वहीं अबाबील मिसाइल की रेंज 220 किलोमीटर तक है। अबाबील मिसाइल एक समय में कई लक्ष्यों को भेदने की ताकत रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें