फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने किया एलओसी का दौरा, सैनिकों की तैयारी की सराहना की

Thu, 28 Apr 2022 01:59 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, इस्लामाबाद।

सार

पाक सेना ने एक बयान में कहा कि थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल बाजवा ने चकोठी सेक्टर में तैनात सैनिकों से मुलाकात की। दौरे के दौरान, बाजवा को नियंत्रण रेखा पर स्थिति और गठन की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) का दौरा किया। इस दौरान बाजवा ने सैनिकों की युद्ध तत्परता और उच्च मनोबल की सराहना की।

विज्ञापन


पाक सेना ने एक बयान में कहा कि थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल बाजवा ने चकोठी सेक्टर में तैनात सैनिकों से मुलाकात की। दौरे के दौरान, बाजवा को नियंत्रण रेखा पर स्थिति और गठन की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने एलओसी पर तैनात जवानों से भी बातचीत की।

सेना ने कहा कि सीओएएस ने उनकी युद्ध तत्परता और उच्च मनोबल की सराहना की। इससे पहले, सीओएएस के आगमन पर रावलपिंडी कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने अगवानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें