फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: स्पीकर ने निलंबित किए सुरक्षा अधिकारी, विपक्षी सांसदों को संसद में घुसकर किया था गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2024 06:35 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: संसद भवन में घुसकर इमरान खान की पार्टी के सांसदों को गिरफ्तार करने को लेकर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (एनए) के स्पीकर अयाज सादिक ने बुधवार को पांच सुरक्षा अधिकारियों को निलंबित किया। 
विज्ञापन
पाकिस्तान नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (एनए) के स्पीकर अयाज सादिक ने बुधवार को पांच सुरक्षा अधिकारियों को निलंबित किया। यह कार्रवाई संसद भवन से विपक्षी सांसदों की गिरफ्तारी के मामले में की गई गई है। ये सांसद जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी से जुड़े हैं। 

विज्ञापन

 
संसद में घुसकर की थी पीटीआई सांसदों की गिरफ्तारी
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सुरक्षा अधिकारियों जो सादा कपड़े पहने हुए थे, उन्होंने संसद भवन में घुसकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सांसदों को गिरफ्तार किया। इनमें पीटीआई के अध्यक्ष गौहर अली खान भी शामिल थे। इस कार्रवाई पर केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सरकार की सहयोगी पार्टियों ने भी नाराजगी जताई। इसके बाद सादिक ने यह कार्रवाई की। सादिक पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के नेता हैं। 

सरकार के सहयोगी दलों ने भी जताई नाराजगी
सरकार में सहयोगी पार्टियां पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) ने विपक्षी ने विपक्षी सांसदों की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि इससे तनाव और बढ़ सकता है। सादिक ने इस घटना के बाद घोषणा की थी कि वह जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन




सुरक्षा अधिकारी 120 दिनों के लिए निलंबित
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, जरूरी जांच के बाद स्पीकर सादिक ने कार्रवाई की। सुरक्षा अधिकारियों मुहम्मद इशफाक अशरफ, वकास अहमद औरत तीन अन्य कनिष्ठ सुरक्षा सहायक उबैदुल्लाह, वाहिद सफदर और मुहम्मद हारून  को 120 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें नियमों के अनुसार वेतन और भत्ते मिलेंगे।  

पीटीआई नेताओं और पुलिस में हुई थी झड़प
पीटीआई के नेताओं ने रविवार को इस्लामाबाद के बाहरी इलाकों में रैली की। जिसमें उन्होंने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री खान की रिहाई की मांग की और सड़कों प विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। रैली के दौरान पीटीआई के कुछ नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। जिसके चलते कई पुलिसकर्मी घायल हुए। 

रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं इमरान खान
इमरान खान पर कई कानूनी मामले चल रहे हैं और वह बीते एक साल से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। खान को पिछले साल पांच अगस्त को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें