फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को सताने लगी अपनी ही पैदा की समस्या: मंत्री बोले- हालिया आतंकी हमलों के पीछे रिहा किए गए दहशतगर्द

Tue, 03 Sep 2024 11:18 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

आंतरिक मामलों के मंत्री ने कहा कि रिहा किए गए आतंकी सीमा पार अफगानिस्तान भाग गए और वहां से हमले कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हमलों की साजिश रचने वालों में से ज्यादातर समझौते के तहत रिहा किए गए थे।
विज्ञापन
आंतरिक मामलों के मंत्री मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में लगातार हो रहे आतंकवादी हमलों को लेकर मंगलवार को सरकार ने बड़ी जानकारी दी है। पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि देश में हाल में हुए आतंकवादी हमलों में शामिल अधिकांश आतंकवादियों को पिछली सरकार में किए गए समझौते के तहत रिहा किया गया था। 

विज्ञापन


आंतरिक मामलों पर सीनेट की स्थायी समिति को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि रिहा किए गए आतंकी सीमा पार अफगानिस्तान भाग गए और वहां से हमले कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हमलों की साजिश रचने वालों में से ज्यादातर समझौते के तहत रिहा किए गए थे। उन्होंने कहा कि गृह सचिव अफगानिस्तान का दौरा करके सरकार को सभी सबूत मुहैया करा चुके हैं और उनसे कार्रवाई करने का आग्रह कर चुके हैं।

नकवी ने आतंकवादियों की रिहाई के लिए समझौते की जानकारी नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान खान सरकार ने 2021 में काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद बातचीत के बाद आतंकवादियों को रिहा किया था। इमरान खान ने अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी पर खुशी जाहिर की थी और कहा था कि उन्होंने गुलामी की बेड़ियां तोड़ दी हैं।
विज्ञापन


दरअसल पाकिस्तान को बहुत उम्मीदें थीं कि काबुल में तालिबान शासन उसके सुरक्षा मुद्दों का समाधान करेगा, लेकिन तालिबान के सत्ता में आने के बाद से स्थिति खराब हो गई है और आतंकवादी हमले कई गुना बढ़ गए। नकवी ने बताया कि अफगानिस्तान में कई हमलों की योजना बनाई जा रही थी। इसमें तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादी भी शामिल हैं। बलूचिस्तान में बस में हुए हमले में 50 लोगों की हत्या को लेकर उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित संगठनों के समूहों ने हमलों की योजना बनाई थी। 

उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में सैन्य अभियान की योजना नहीं है और खैबर-पख्तूनख्वा में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया जा रहा है। हम आतंकवाद को जल्द दूर करके रहेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें