फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: आईएसआई प्रमुख ने अफगानिस्तान को लेकर क्षेत्रीय देशों के खुफिया प्रमुखों के साथ सुरक्षा बैठक की

Sun, 12 Sep 2021 12:41 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर है कि पाकिस्तान के आईएसआई प्रमुख फैज हामिद ने अफगानिस्तान के हालात को लेकर क्षेत्रिय देशों के खुफिया प्रमुखों के साथ बैठक की है, हालांकि, बैठक और इसमें शामिल हुए देशों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद - फोटो : रेडियो पाकिस्तान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के आईएसआई प्रमुख फैज हामिद ने अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर शनिवार को चीन सहित क्षेत्रीय देशों के खुफिया प्रमुखों के साथ एक अहम सुरक्षा बैठक की। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद ने यहां चीन, ईरान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के खुफिया प्रमुखों के साथ अफगानिस्तान मुद्दे पर चर्चा की।

हालांकि, किसी तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुयी है, लेकिन सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि आईएसआई महानिदेशक ने अफगानिस्तान में स्थिति और शांति एवं स्थिरता पर सहयोग करने के तरीकों पर चर्चा की। हालांकि, बैठक और इसमें शामिल हुए देशों के बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ऑब्जर्वर अखबार की खबर के मुताबिक, इस बैठक में रूस, चीन, ईरान, ताजिकिस्तान, कजाखस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के खुफिया प्रमुख शामिल हुए।

जियो टीवी ने बताया कि बैठक में रूस, चीन, ईरान, ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

हालांकि, दुन्या न्यूज टीवी ने बताया कि बैठक में केवल चीन, रूस, ईरान और ताजिकिस्तान के खुफिया प्रमुख शामिल हुए। चैनल ने सूत्रों के हवाले से कहा, उन्होंने बैठक के दौरान अफगानिस्तान में मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।

लेकिन सभी समाचार आउटलेट इस बात से सहमत थे कि बैठक में प्रतिभागियों ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए आवश्यक उपायों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। अभी तक, बैठक और इसमें भाग लेने वाले देशों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले, आईएसआई प्रमुख ने हाल ही में अफगानिस्तान का दौरा किया था जहां उन्होंने काबुल में अफगान नेतृत्व से मुलाकात की थी और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी। यात्रा के कुछ दिनों बाद, तालिबान ने अपनी अंतरिम सरकार की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें