टेक्सास के एक छोटे से शहर में एक पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक ने अपनी अलग रह रही पत्नी, अपनी चार वर्षीय बेटी और अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी।
टेक्सास के एक छोटे से शहर में एक पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक ने अपनी अलग रह रही पत्नी, अपनी चार वर्षीय बेटी और अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हैरिस काउंटी शेरिफ एड गोंजालेज ने कहा कि गुरुवार को तड़के गोलियों की सूचना मिलने के बाद कानून प्रवर्तन अधिकारी मौके पर पहुंचे और चार लोगों को मृक अवस्था में पाया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के शरीर के पास एक अर्ध-स्वचालित बन्दूक मिली थी।
विज्ञापन
गोंजालेज ने बताया कि मृतक दक्षिण एशियाई थे। पहले पति ने अपनी सास, पत्नी और बेटी को मारा उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
गोंजालेज ने बताया कि दंपति कथित तौर पर तलाक के दौर से गुजर रहे थे और पति अपार्टमेंट में नहीं रह रहा था। स्थानीय पुलिस ने अभी तक उनके नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस्लामिक सोसाइटी ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन ने पीड़ितों की पहचान सादिया मंजूर, उनकी बेटी खदीजा मोहम्मद और मां इनायत बीबी के रूप में की। सादिया ह्यूस्टन पीस एकेडमी में शिक्षिका थीं। इस्लामिक सोसाइटी ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन ने मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की थी।