फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: श्रीलंका में 60 लाख नागरिकों पर भोजन का संकट, WFP ने की 500 करोड़ रुपये सहायता की मांग

Sat, 23 Jul 2022 01:24 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, कोलंबो

सार

श्रीलंका में राजनीतिक संकट के बीच स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। यहां की अर्थव्यवस्था इस कदर चरमरा गई है कि पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ खाने के सामग्रियों के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
श्रीलंका में प्रदर्शन(फाइल) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका में आर्थिक संकट से हाहाकार मचा हुआ है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोगों के खाने पर आफत आ गई है। विश्व खाद्य कार्यक्रम(WFP) ने कहा है कि देश में 60 लाख से अधिक लोगों पर खाने का संकट मंडरा रहा है और फिलहाल 30 लाख लोगों की भूख मिटाने के लिए 500 करोड़ रुपये(भारतीय रुपये) की जरूरत है। 

विज्ञापन


अगले कुछ महीनों में चौंका देने वाली मुद्रास्फीति बढ़ने की उम्मीद 
विश्व खाद्य कार्यक्रम(श्रीलंका) के राष्ट्रीय प्रमुख अब्दुर रहीम सिद्दीकी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था वर्तमान में आजादी के बाद से सबसे खराब खाद्य संकट का सामना कर रही है और अगले कुछ महीनों में चौंका देने वाली मुद्रास्फीति बढ़ने की उम्मीद है। सिद्दीकी ने कहा कि श्रीलंका अपनी आजादी के बाद से गंभीर खाद्य संकट का सामना कर रहा है। खाद्य मुद्रास्फीति की दर जून तक 80 प्रतिशत से अधिक है और आने वाले महीनों में इस प्रवृत्ति के बढ़ने की संभावना है।

भोजन की मात्रा कम खा रहे लोग
एक अध्ययन के अनुसार, लगभग एक चौथाई आबादी, यानी लगभग 53 लाख लोग    या तो वे अपने भोजन की मात्रा कम कर रहे हैं या एक वक्त भोजन छोड़ रहे हैं या वे खाने कि लिए अपने परिवार के युवा सदस्यों को वरीयता दे रहे हैं। श्रीलंका में खाद्य संकट के बीच समय की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने कहा कि 2022 के अंत तक डब्ल्यूएफपी को 500 करोड़ रुपये से अधिक की आवश्यकता है, हालांकि, यह केवल 30 प्रतिशत लोगों की भूख मिटा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें