फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamza Bin Laden: क्या जिंदा है ओसामा का बेटा हमजा बिन लादेन? इस देश में छिपकर अल कायदा को संगठित करने की खबर

Fri, 13 Sep 2024 06:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

एनएमएफ की रिपोर्ट ने उन दावों का खंडन किया जिसमें बताया गया कि 2019 में अमेरिकी हवाई हमले में हमजा की मौत हो गई थी। ऐसा माना जाता है कि हमजा, अयमान अल-जवाहिरी के साथ काम करता है।
विज्ञापन
ओसामा बिन लादेन, हमजा बिन लादेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुफिया रिपोर्ट ने बताया कि अल कायदा के प्रमुख ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा लादेन अभी जीवित है और आतंकवादी संगठन का नेतृत्व कर रहा है। अफगानिस्तान में हमजा अपने भाई अब्दुल्ला बिन लादेन के साथ गुपचुप तरीके से आतंकी संगठन को चला रहा है। तालिबानी विरोधी सैन्य संगठन और द नेशनल मोबिलाइजेशन फ्रंट (एनएमएफ) ने भी हमजा और उसके सहयोगियों का विवरण देते हुए एक रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट में बताया गया कि आतंक का क्राउन प्रिंस उत्तरी अफगानिस्तान में छिपा हुआ है, जहां 450 स्नाइपर्स उसकी रक्षा कर रहा है। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान में रह रहा है हमजा बिन लादेन
एनएमएफ ने चेतावनी देते हुए बताया कि 2021 के बाद से ही अफगानिस्तान कई आतंकी संगठनों का परीक्षण केंद्र बन गया। उन्होंने कहा, "हमजा बिन लादेन दारा अब्दुल्ला खेल जिले में रह रहा है, जहां 500 अरब और पाकिस्तानी उन्हें बचा रहे हैं। उसके नेतृत्व में अल कायदा फिर से संगठित हो रहा है और पश्चिम देशों में हमले की योजना बना रहा है।" 

एनएमएफ की रिपोर्ट ने उन दावों का खंडन किया जिसमें बताया गया कि 2019 में अमेरिकी हवाई हमले में हमजा की मौत हो गई थी। ऐसा माना जाता है कि हमजा, अयमान अल-जवाहिरी के साथ काम करता है। जवाहिरी ने ओसामा के मारे जाने के बाद अल-कायदा का कामकाज संभाला था। 
विज्ञापन


अमेरिका ने हमजा को किया था आतंकवादी घोषित
हमजा के मौत की जगह और तारीख स्पष्ट नहीं है। पेंटागन ने भी इसपर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अमेरिका ने हमजा बिन लादेन को आतंकवादी घोषित किया था और वह ईरान में रह रहा था। हमजा के पिता ओसामा बिन लादेन को 2011 में अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने मार गिराया था। वह अमेरिका में 11 सितंबर 2011 को किए गए हमले का जिम्मेदार था। इस हमले में तीन हजार लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें