फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: भारत से ओमान जाने वाले यात्रियों को अब नहीं रहना पड़ेगा क्वारंटाइन, कोवाक्सिन को सरकार ने दी मंजूरी

Thu, 28 Oct 2021 03:10 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

ओमान ने कोवाक्सिन को स्वीकृत कोविड-19 टीकों की सूची में शामिल कर लिया है। अब भारत से ओमान जाने वाले सभी यात्री बिना क्वारंटाइन हुए ओमान की पूरी यात्रा कर सकते हैं। कोवाक्सिन की दोनों खुराक लेने वाले लोगों को पहले यहां घूमने की आजादी नहीं थी। 
विज्ञापन
कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत बायोटेक के कोवाक्सिन टीके को ओमान ने कोविड19 टीकों की सूची में शामिल कर लिया है। अब भारत से जाने वाले लोगों को 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं है। भारत बायोटेक ने ट्विटर पर लिखा, "कोवाक्सिन टीके को अब पृथक-वास की जरूरत के बिना ओमान की यात्रा के लिए स्वीकृत कोविड-19 टीकों की सूची में शामिल किया गया है। इससे भारत से ओमान जाने वाले उन यात्रियों को सुविधा होगी जिन्होंने कोवाक्सिन टीका लगवाया है।"

विज्ञापन

 
मि"मस्कट स्थित भारतीय दूतावास को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ओमान की सरकार ने ओमान की यात्रा के लिए स्वीकृत कोविड-19 टीकों की सूची में कोवैक्सीन को शामिल किया है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने इस बारे में 27 अक्टूबर को एक अधिसूचना जारी की।" भारत से ओमान जाने वाले सभी यात्री, जिन्होंने अनुमानित आगमन तिथि से कम से कम 14 दिन पहले कोवाक्सिन की दोनों खुराक ले ली रखी है वह ओमान की पूरी यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें