फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Lockdown News: तेजी से बढ़ रहा कोरोना का प्रकोप, एक दिन में सामने आए 40 हजार मामले, 1159 की हुई मौत

Thu, 28 Oct 2021 02:58 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को

सार

रूस में कोरोना महामारी कहर बनकर टूट रही है। रोजना संक्रमण के रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 40 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। हालात बेकाबू होते देख सरकार ने 11 दिन का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस में कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह थमी भी नहीं थी कि एक बार फिर से संक्रमण ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। रूस में कोरोना फिर से कहर बनकर टूट रहा है। बीते 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।  जो महामारी  की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक संख्या है। वहीं, 1159 लोगों की जान चली गई है। पिछले हफ्ते से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।  कोरोना पर नियंत्रण पाने लिए पुतिन सरकार ने 11 दिन का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


गुरुवार (28 अक्तूबर) से रूस में स्कूल, कॉलेज, मॉल, रेस्टोरेंट समेत बाजार बंद करने का आदेश जारी किया गया है। स्कूलों के साथ ही जिम, ज्यादातर मनोरंजन स्थल और स्टोर 11 दिन बंद रखे जाएंगे। इस दौरान रेस्तरां और होटल डिलीवरी ऑर्डर के लिए खुले रहेंगे। रूसी अधिकारियों को उम्मीद है कि इस दौरान लोगों को कार्यालयों और सार्वजनिक परिवहन से दूर रखकर कोरोना महामारी के प्रसार को सीमित करने में मदद मिलेगी।  
 
60 से ज्यादा उम्र के लोगों को घरों में रहने की अपील
सरकार ने सिर्फ दवा दुकानें और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की छूट दी है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस के 85 उन क्षेत्रों में जहां स्थिति विशेष रूप से गंभीर है, कामकाज पहले से भी रोका जा सकता है और छुट्टियां सात नवम्बर के बाद भी बढ़ाई जा सकती हैं। उस दौरान, प्रमुख बुनियादी ढांचे और कुछ अन्य को छोड़कर अधिकांश सरकारी संगठनों और निजी व्यवसायों को काम रोकना भी पड़ सकता है। पुतिन ने स्थानीय अधिकारियों को कहा है कि वे आदेश दें कि टीका नहीं लेने वाले 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें