फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuclear deal: ईयू के विदेश नीति प्रमुख ने कहा- ईरान से परमाणु वार्ता कुछ समय के लिए रोकना आवश्यक

Sat, 12 Mar 2022 12:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दुबई।

सार

ईरान ने भी समझौते के तहत निर्धारित शर्तों का उल्लंघन किया और यूरेनियम संवर्धन बढ़ाया। बोरेल ने ट्वीट किया कि अंतिम सामग्री तैयार है और मेज पर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश नीति प्रमुख ने कहा है कि विश्व शक्तियों के साथ ईरान के परमाणु समझौते को लेकर चल रही वार्ता को कुछ समय के लिए रोकने के लिए जरूरत है।

विज्ञापन


विदेश नीति प्रमुख जोसेफ बोरेल ने कहा कि थोड़े समय को बातचीत रोकने के लिए ‘बाहरी कारकों’ को जिम्मेदार ठहराया गया है। हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया।

अमेरिका और अन्य विश्व शक्तियों के बीच 2015 में ईरान ने एक समझौता किया था जिसके तहत उसने अपना परमाणु कार्यक्रम सीमित किया, लेकिन 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को एकतरफा तौर पर इस समझौते से अलग कर लिया। ईरान ने भी समझौते के तहत निर्धारित शर्तों का उल्लंघन किया और यूरेनियम संवर्धन बढ़ाया।
विज्ञापन


बोरेल ने ट्वीट किया कि अंतिम सामग्री तैयार है और मेज पर है। उन्होंने कहा, समन्वयक के तौर पर, मैं और टीम सभी भागीदारों और अमेरिका के संपर्क में रहेगी ताकि सहमति पर पहुंचने के लिए मौजूदा स्थिति से पार पाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें