संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने कहा कि हम एक बार फिर सदस्य देशों से संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का पालन करने और देशों की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करने का आह्वान करते हैं।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में यूक्रेन मामले में जैविक कार्यक्रमों की रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि "जैविक और विषाक्त हथियार सम्मेलन (बीटीडब्ल्यूसी) के पूर्ण और प्रभावी कार्यान्वयन को लिखित और साहस के साथ सुनिश्चित करना जरूरी है।"
विज्ञापन
टीएस तिरुमूर्ति ने आगे कहा कि "हम यह भी मानते हैं कि बीटीडब्ल्यूसी के तहत दायित्वों से संबंधित किसी भी मामले को कन्वेंशन के प्रावधानों के अनुसार और संबंधित पक्षों के बीच परामर्श और सहयोग के माध्यम से संबोधित किया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही सीधी बातचीत से शत्रुता समाप्त हो जाएगी। कूटनीति और संवाद के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। गंभीर मानवीय स्थिति पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
तिरुमूर्ति ने कहा कि हम एक बार फिर सदस्य देशों से संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का पालन करने और देशों की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करने का आह्वान करते हैं।