अब दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर बिल गेट्स नहीं बल्कि बर्नार्ड अरनॉल्ट (70) बन गए हैं। लग्जरी गुड्स कंपनी एलवीएमएच के चेयरमैन बर्नार्ड की नेटवर्थ 7.45 लाख करोड़ रुपये हो गई है। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स अब अमीरी के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
बर्नाल्ड के पास एलवीएमएच कंपनी के करीब 50 फीसदी और फैशन हाउस क्रिश्चियन डायर के करीब 97 फीसदी शेयर हैं। फ्रांस के नोट्रे डेम कैथेड्रल चर्च को आग लगने से काफी नुकसान पहुंचा था, जिसके लिए बर्नाल्ड और उनके परिवार ने 65 करोड़ डॉलर दिए थे। जबकि बिल गेट्स अब तक 35 अरब डॉलर से अधिक दान में दे चुके हैं।
वहीं अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस अपनी पत्नी को तलाक के सेटलमेंट में करीब 36.5 अरब डॉलर के शेयर देने के बावजूद अमीरों की लिस्ट में प्रथम स्थान पर बने हुए हैं।