फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea-Russia: किम जोंग उन ने कार के बदले पुतिन को तोहफे में दिया कुत्तों का जोड़ा, साथ में की घुड़सवारी

Thu, 20 Jun 2024 10:35 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग

सार

North Korea-Russia: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तोहफे में कुत्तों का जोड़ा दिया। इससे पहले पुतिन ने किम को करोड़ों रुपये की लग्जरी कार भेंट की।   
विज्ञापन
प्योंगयांग में कुमसुसान गेस्टहाउस के बगीचे में पालतू कुत्तों के साथ व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग उन - फोटो : Yonhap News Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के साथ जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में उत्तर कोरिया (डीपीआरके) का दौरा किया। इस दौरान उनकी उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग के साथ मुलाकात काफी चर्चाओं में रही। खास बाद यह रही कि इस दौरान पुतिन ने किम को दोस्ती के प्रतीक के रूप में एक लिमोजिन ऑरस सीनेट का खास तोहफा दिया। इस कार को रूसी रॉल्स रायल के नाम से भी जाना जाता है। दोनों नेताओं ने इस लग्जरी कार में टेस्ट ड्राइव भी की। वहीं, बदले में किम ने पुतिन को स्थानीय नस्ल के पुंगसान कुत्तों का एक जोड़ा दिया। इस दौरान उन्होंने घुड़सवारी भी की। 

विज्ञापन


उत्तर कोरिया के सरकारी टीवी चैनल पर प्रसारित वीडियो में किम और पुतिन को कुत्तों के साथ देखा गया। ये दोनों कुत्ते लाल रस्सी से गुलाब के फूलों की एक बाड़ में बंधे थे। इसी दौरान किम ने एक घोड़े को गाजर खिलाया। जबकि पुतिन जानवर का सिर हाथ से थपथपाया। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

इससे पहले, रूसी सरकारी टीवी पर जारी एक वीडियो में पुतिन को काले रंग की शानदार ऑरस को चलाते हुए दिखाया गया है। यह राष्ट्रपति की आधिकारिक कार भी है। वीडियो में उनके साथ बगल वाली सीट में किम जोंग उन बैठे थे। पुतिन ने फरवरी में किम को अपनी पहली ऑरल लिमोजिन तोहफे में दी थी। किम के पास इस कंपनी की दो गाड़ियां हैं। 
विज्ञापन


इस लग्जरी कार के तीन संस्करण हैं- स्टैंडर्ड सीनेट, सीनेट लॉन्ग और सीनेट लिमोसिन। यह कार पूरी तरह से बख्तरबंद है। इसमें हाइब्रिड 4.4 लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन लगा है। जो 598 एचपी और 880 एनएम का पीक टॉर्क देता है। कभों के मुताबिक इस कार का दाम करोड़ों में है।  

इस कार को साल 2018 में लॉन्च किया गया था। उस समय इसकी कीमत 1.6 लाख डॉलर (1.32 करोड़ रुपये) थी। साल 2021 में इसकी कीमत 3 लाख डॉलर (2.40 करोड़ रुपये) हो गई। बताया जा रहा है कि 2024 में अब तक रूस में इसके 40 मॉडल की बिक्री हो चुकी है। हालांकि, साल 2022 में इस कंपनी की सिर्फ 31 कारों की ही बिक्री हो पाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें