फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया : आधी रात को हुई स्थापना दिवस परेड में किम जोंग भी हुए शामिल

Fri, 10 Sep 2021 07:20 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, प्योंगयांग

सार

हर साल आयोजित की जाने वाली इस ‘पैरामिलिट्री एंड पब्लिक सिक्योरिटी’ परेड में किम जोंग उन की मौजूदगी में फाइटर जेट्स ने करतब दिखाये। डॉग स्क्वॉड भी परेड का हिस्सा बना।
 
विज्ञापन
किम जोंग उन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात स्थापना दिवस परेड हुई। तानाशाह किम जोंग भी इसमें शामिल हुए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हर साल आयोजित की जाने वाली इस परेड को ‘पैरामिलिट्री एंड पब्लिक सिक्योरिटी’ परेड कहा जाता है।

विज्ञापन


किसी कार्यक्रम में काफी देर बाद दिखे किम जोंग उन
राजधानी में किम की मौजूदगी में फाइटर जेट्स करतब दिखाते नजर आए। काफी समय के बाद किसी कार्यक्रम में दिखे किम एक बालकनी से लोगों का अभिवादन कर रहे थे। सैनिकों ने मार्च पास्ट किया। डॉग स्क्वॉड भी परेड का हिस्सा बना।

दो साल पहले तक इस परेड में भारी और खतरनाक हथियार देखे जाते रहे, लेकिन पिछले और इस साल ऐसा नहीं हुआ। इस साल की यह तीसरी परेड थी। सरकारी टीवी चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण हुआ। बृहस्पतिवार को निकाली गई परेड स्थापना दिवस की 73वीं परेड थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें