फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा का नोबेल: अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस और आर्डेम पैटापूटियन को मिला साझा सम्मान

Mon, 04 Oct 2021 03:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

इन दोनों रिसर्चरों को शरीर में तापमान, दबाव और दर्द महसूस कराने वाले रिसेप्टरों की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल विजेता। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोबेल पुरस्कार 2021 का एलान शुरू हो चुका है। सोमवार को चिकित्सा के नोबेल के लिए दो साझा विजेताओं- डेविड जूलियस और आर्डेन पैटामूटियम के नाम घोषित किए गए। इन दोनों रिसर्चरों को शरीर में तापमान, दबाव और दर्द देने वाले रिसेप्टरों की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन


नोबेल पुरस्कार के दोनों ही विजेता अमेरिकी हैं। डेविड जूलियन यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में प्रोफेसर हैं। उधर पैटापूटियन अर्मेनियाई मूल के अमेरिकी नागरिक हैं और ला जोला के स्क्रिप्स इंस्टीट्यूट में वैज्ञानिक हैं। 

गौरतलब है कि तापमान, दर्द और दबाव तीनों ही हमारे छूकर महसूस करने वाली इंद्रियों का हिस्सा हैं। लेकिन इनके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसी पर जूलियन और पैटापूटियन की रिसर्च आधारित है। दुनियाभर के वैज्ञानिक समुदाय का मानना है कि दर्द महसूस कराने वाले रिसेप्टर्स की पहचान के बाद इन्हें कई तरह की बीमारियों और सदमे के दौरान मिलने वाले दर्द को रोका जा सकता है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं कई फार्मास्यूटिकल लैब्स इस वक्त ऐसे मॉलिक्यूल्स की पहचान कर रही हैं, जो इन रिसेप्टर्स को प्रभावित कर के दर्द के उपचार में काम आ सके। खासकर आर्थराइटिस या किसी लंबी बीमारी में मिलने वाले दर्द के उपचार में।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें