अमेरिका अफगानिस्तान में गठित अंतरिम सरकार को मान्यता देने की हड़बड़ी में नहीं है और वह वहां से नागरिकों को निकालने के लिए तालिबान से बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने पत्रकारों को बताया, मौजूदा सरकार में न तो राष्ट्रपति और न ही राष्ट्रीय सुरक्षा टीम में से कोई यह कहेगा कि तालिबान वैश्विक समुदाय का सम्मानित और महत्वपूर्ण सदस्य है। उसने किसी भी तरह से कोई सम्मान अर्जित नहीं किया है और हमें भी कभी ऐसा नहीं लगा है।
साकी के मुताबिक, हमने यह नहीं कहा कि हम इस सरकार को मान्यता देंगे। न ही हमें मान्यता देने की जल्दबाजी है। लेकिन हम अमेरिकी नागरिकों, वैध स्थायी निवासियों और एसआईवी आवेदकों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने के लिए तालिबान से बात कर रहे हैं क्योंकि फिलहाल वहां उसका ही नियंत्रण है।
विज्ञापन
साकी ने कहा, तालिबान सरकार का आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी हक्कानी नेटवर्क का आतंकवादी है, जो एक बम विस्फोट मामले में वांछित अपराधी है, जिसमें एक अमेरिकी समेत छह लोग मारे गए थे।