फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और धमाका : काबुल एयरपोर्ट के बाद अब कजाकिस्तान के शस्त्र भंडार में विस्फोट, नौ लोगों की मौत

Fri, 27 Aug 2021 03:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,नूर सुल्तान

सार

काबुल एयरपोर्ट पर गुरुवार को हुए भयावह बम धमाकों के बाद शुक्रवार को कजाकिस्तान के शस्त्र भंडार में विस्फोट की खबर है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार इन धमाकों में नौ लोग मारे गए हैं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : twitter.com/kaikahele
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काबुल एयरपोर्ट पर गुरुवार को हुए भयावह बम धमाकों के बाद शुक्रवार को कजाकिस्तान के शस्त्र भंडार में विस्फोट की खबर है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार इन धमाकों में नौ लोग मारे गए हैं। कहा जा रहा है कि ये धमाके जाम्बिल स्थित सैन्य अड्डे पर हुए। धमाके में नौ कर्मचारियों की मौत हो चुकी है और 90 लोग घायल हुए हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक करीब 10 धमाके हुए हैं।
विज्ञापन


 

आग के बवंडर उठे 
रक्षा मंत्री ने बताया कि धमाके के बाद आग के बवंडर उठे और आग देखते देखते आसपास के हथियारा गोदामों में फैल गई। मंत्रालय ने शुरुआत में कहा था कि छह धमाके हुए लेकिन कुछ अन्य रिपोर्ट्स में कहा गया कि 10 से ज्यादा धमाके हुए हैं। धमाकों का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें आग बवंडर का रूप लेकर फैल रही है। 

आसपास का इलाका खाली कराया
धमाके के बाद प्रशासन ने सैन्य अड्डे के आसपास रहने वाले लोगों को वहां से हटाया है। अभी करीब 1,000 लोगों ने वहां से अस्थाई तौर पर अपना घर छोड़ दिया है। रेलवे लाइन को बंद कर दिया गया है। धमाके की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने की इस्तीफे की पेशकश
कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री नुर्लान येरमेकबायेव ने इन धमाकों के चलते इस्तीफे की पेशकश की है। बता दें, इससे पहले गुरुवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एयरपोर्ट पर दो बम धमाके हुए थे। इमनें 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। हमले में कुल 95 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें